HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    बुधवार, मई 31
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»ऊना»बडैहर में 71.33 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का लोकार्पण
    ऊना

    बडैहर में 71.33 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का लोकार्पण

    संवाददाताBy संवाददातामई 23, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत गत देर सायं ग्राम पंचायत बडैहर में 71.33 लाख रुपये की राशि से निर्मित सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। इस योजना से 23  हैक्टेयर भूमि को सिंचाई योग्य जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस मौके पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को समुचित समाधान हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और 70 प्रतिशत अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं।

    पर्याप्त मात्रा में कृषि उपज काफी हद तक सिंचाई पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर खेत को जल उपलब्ध करवाने सिंचाई योजनाओं पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर खेत को जल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरु की गई प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 17881 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मुहैया करवाने के लिए 111 भूतल लघु सिंचाई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इस योजना पर 253.36 करोड़ की अनुमानित लागत आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपयुक्त स्थानों पर चैकडैम व तालाबों का निर्माण कर सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 83 करोड़ रुपये व्यय करके 1344 किसानों को लाभान्वित किया गया है। 

    सत्ती ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक गांव का एक समान विकास हो रहा है। बडैहर में 50 लाख से रामतलाई के नजदीक एक और सिंचाई योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है तो वहीं 20 लाख से सामुदायिक भवन भी निर्माणाधीन है। लमलेहड़ा से बडैहर के सोहल मोहल्ला तक 70 लाख से पुलियों व डंगों सहित संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के 415 व्यक्तियों को किसान सम्मान निधि, 135 को सामाजिक सुरक्षा, 137 को निशुल्क गैस कनैक्शन तथा 50 पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता का लाभ मिला है। इसके अलावा गांव में 25 सोलर स्ट्रीट लाईट्स भी स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही बडैहर में नाले का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 22 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है।

    उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपये की राशि व्यय करके पंचायत घर का निर्माण भी आने वाले समय में किया जाएगा।इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान बडैहर अवतार सिंह, उपप्रधान ओंकार सिंह, बराना के प्रधान स्वर्णी देवी, प्रधान खानपुर रेखा देवी, प्रधान झूड़ोवाल राम कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य पिशोरी लाल, मोनिका देवी, चंचला देवी, अंजना देवी, एसडीओ आईपीएच पंकज कुमार, गुरमेल चंद, बिहारी लाल, सतपाल फौजी सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    मुख्य सचिव ने कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र पालकवाह का दौरा किया

    मई 22, 2023

    एस्टेरिस्क हेल्थ केयर में भरे जाएंगे 32 पद

    मई 15, 2023

    पुलिस लाईन झलेड़ा में दो दिवसीस फुटबाल प्रीमीयर लीग समपन्न

    मई 8, 2023

    नशे से ग्रस्ति महिलाओं के पुनार्वास हेतू कुल्लू में स्थापित किया नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र

    अप्रैल 20, 2023

    प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाजरी

    अप्रैल 19, 2023

    राज्यपाल ने किया कोटला खुर्द में बने कुष्ठ आश्रम का दौरा

    अप्रैल 16, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    भू-जल स्तर को बढ़ाने के सिरमौर जिला में 315.47 करोड़ रुपये

    मई 30, 2023

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति एम.एस. रत्न श्री रामचंद्र राव ने शपथ ग्रहण की

    मई 30, 2023

    नाहन शहर की गलियों में अवैध पार्किंग से पैदल चलना कठिन

    मई 30, 2023

    1.50 करोड़ के दनोई पुल का उदघाटन विक्रमादित्य सिंह ने किया 

    मई 29, 2023

     स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी पग उठाए: अश्वनी कुमार

    मई 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.