HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मंडी»बरच्छबाड़ में  प्री कोचिंग सैन्य अकादमी खोली जायेगी: महेन्द्र सिंह ठाकुर
    मंडी

    बरच्छबाड़ में  प्री कोचिंग सैन्य अकादमी खोली जायेगी: महेन्द्र सिंह ठाकुर

    Hills PostBy Hills PostJune 30, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकाघाट: जलशक्ति, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर  ने कहा कि 35 करोड़ रुपये की लागत से  बरच्छबाड़ में  प्री कोचिंग सैन्य अकादमी प्रदेश सरकार द्वारा  खोली जा रही है  जो कि  लगभग  दो महीनों  में  बन कर तैयार  हो जाएगी, जिसमें  युवाओं  को अधिकारी  व  सैनिक  बनने  का निशुल्क  प्रशिक्षण  दिया  जाएगा  ताकि  वे भारतीय सेना के तीनों  अंगो में  सेवा  कर सकने हेतु  अपने आप  को निर्धारित मापदंडों  को पूरा करने  में सक्षम हो सकें ।  वे आज धर्मपुर  विधान सभा क्षेत्र के तहत ठारू, लोअर बरच्छबाड़, डबरोग तथा  योह में  लोगों  की  समस्याएं सुनने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे ।  

    उन्होंने  बताया कि  शीघ्र  ही  बरच्छबाड़ में  नया बस स्टैंड बन कर तैयार  हो जाएगा जिससे  क्षेत्रवासी लाभान्वित होंगे । इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री ने बताया  कि अब  महिलाओं  को  एचआरटीसी की बसों में आधा किराया देना होगा जो कि  जयराम  सरकार  का नारी शक्ति को विशेष उपहार  है । उन्होंने  बताया  कि बरछबाड क्षेत्र  के लोग भी शीघ्र ही 100 करोड़  रूपये की सिंचाई योजना का लाभ उठा  सकेंगे ।
    जलशकित मंत्री  ने इस मौके पर ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन, सहारा योजना, हिमकेयर योजना, आयुष्मान भारत योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान भी किया।

    उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कठिन दौर  के बावजूद देश  में  प्रधान  मंत्री  नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व में  विकास कार्यों  की गति में  थमने नहीं  दी गई । उन्होंने लोोगों से   विकास कार्यों को गति  देेने के लिए  में सहयोग  देने  को कहा ।

    महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश में एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के सात जिलों में बागवानी से किसानों की आर्थिकी को बल प्रदान करने को  में लगभग 1850 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय हो रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश के निचले क्षेत्रों के लिए यह प्रोजेक्ट न केवल बागवानी के नए द्वार खोल रहा है बल्कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए घर बैठे स्वरोजगार का भी एक अहम जरिया साबित हो सकता है। उन्होने बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ किसानों व बागवानों से बड़े स्तर पर एचपी शिवा प्रोजेक्ट के साथ जुडने का आहवान किया। उन्होंने  लोगों  से   इस प्रोजेक्ट के  तहत लगाए  गए पौधों को खाद देने  को कहा  और बताया  कि  खाद देने का  यह उपयुक्त  समय है ताकि  पौधों का ठीक विकास हो सके ।

    इस अवसर पर  एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन, पंचायत प्रधान बरच्छबाड़  निशा कुमारी, प्रधान  कमलेेेश नेेेगी, उप प्रधान विजय शर्मा,   अधिशाषी अभियन्ता जलशकित एलआर शर्मा, बीडीओ सरवन कुमार ,एचडीओ अमित  शर्मा, विभिन्न  विभागों केे अधिकारी   व  अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    कामगारों के पंजीकरण में मंडी जिला अव्वल

    August 12, 2022

    केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडैंट) परीक्षा 7 अगस्त को

    August 6, 2022

    मंडी शहर में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित

    August 6, 2022

    संधोल-बरच्छबाड़ पेयजल योजना तैयार, इसी महीने होगा लोकार्पण: महेंद्र सिंह ठाकुर

    August 5, 2022

    मंडी के सेरी मंच पर मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 5, 2022

    राज्यपाल ने झुण्डी पंचायत से हरियाली पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया

    August 4, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    दुर्घटनाएं

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    श्री रेणुका जी: भारी बारिश के चलते ददाहू के साथ लगते चूली गांव में देर…

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, परेड की रिहर्सल जारी

    August 13, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.