HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मंडी»मंडी: अतिरिक्त उपायुक्त ने किया युवा प्रतिभाओं का मार्गदर्शन
    मंडी

    मंडी: अतिरिक्त उपायुक्त ने किया युवा प्रतिभाओं का मार्गदर्शन

    संवाददाताBy संवाददाताJuly 1, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को आईआईटी कमांद, मंडी में ‘प्रयास’ (पी.आर.ए.वाइ.ए.एस. – प्रमोटिंग एंड एक्सीलीरेटिंग यंग एंड एस्पायरिंग इनोवेटर्स एंड स्टार्टअप ) कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में युवाओं का मार्गदर्शन किया। आईआईटी सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेशभर के करीब 100 बच्चों ने भाग लिया। बता दें, प्रयास कार्यक्रम युवा उद्यमियों और स्टार्टअप आरंभ करने वाली युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और प्रशिक्षण देने को समर्पित है। इसके तहत चयनित प्रदेश के 100 बच्चों को आईआईटी कमांद में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने कार्यशाला में बच्चों को प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत की जा रही विविध पहलों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जमीनी स्तर पर काम में तेजी लाने, लागत में कमी करने और रोजगार पैदा करने को तरजीह देने के साथ ही ढांचागत विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

    सिविल सेवा परीक्षा को लेकर भी दिए टिप्स
    इस मौके अतिरिक्त उपायुक्त ने युवाओं का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों को लेकर भी मार्गदर्शन किया। उन्होंने विषय चयन, सिलेबस, तैयारी की रणनीति के अलावा उनसे अपने अनुभव साझा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने युवाओं की परीक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं-शंकाओं का समाधान भी किया।
    कार्यशाला में हि.प्र. इंडस्ट्री विभाग, शिमला के तकनीकी सलाहकार कुलदीप सिंह, आर्य भट्ट स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, शिमला के वैज्ञानिक डॉ अमित जम्वाल भी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    मंडी जिला में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    कामगारों के पंजीकरण में मंडी जिला अव्वल

    August 12, 2022

    केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडैंट) परीक्षा 7 अगस्त को

    August 6, 2022

    मंडी शहर में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित

    August 6, 2022

    संधोल-बरच्छबाड़ पेयजल योजना तैयार, इसी महीने होगा लोकार्पण: महेंद्र सिंह ठाकुर

    August 5, 2022

    मंडी के सेरी मंच पर मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 5, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    मंडी: मंडी जिले में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

    हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किश्त देने की घोषणा

    August 15, 2022

    नाहन चौगान में आयोजित हुआ उप-मण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ऊना के थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

    August 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की पहली किश्त देने की घोषणा

    August 15, 2022

    नाहन चौगान में आयोजित हुआ उप-मण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2022

    ऊना के थाना कलां में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

    August 15, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.