HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»मुख्यमंत्री ने किया चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कन्या छात्रावास का लोकार्पण
    हिमाचल विशेष

    मुख्यमंत्री ने किया चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कन्या छात्रावास का लोकार्पण

    बिजेन्दर शर्माBy बिजेन्दर शर्माOctober 18, 20103 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ज्वालामुखी: मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मेला मल सूद, रोटरी आई अस्पताल, मारंडा द्वारा एक लाख आंख के आपरेशन किए हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र में यह संस्थान समुचे उत्तर भारत में श्रेष्ठ संस्थान बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री आज कांगड़ा जिले के पालमपुर में मेला मल सूद, रोटरी आई अस्पताल, मारंडा के रजत जयंती समरोह के अवसर पर बोल रहे थे। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने हवन यज्ञ में भाग लिया।

    मुख्यमंत्री ने चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 1.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया, जिसमें 60 छात्रों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध है।

    प्रो. धूमल ने 25 वर्षों तक सफलतापूर्वक समाज सेवा के लिए संस्था को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आई अस्पताल में एक लाख से अधिक आंख के आप्रेशन सफलतापूर्वक किए हैं, जो एक रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि एम.एम. सूद आई अस्पताल, मारंडा आंख के उपचार के लिए देशभर में प्रख्यात है। उन्होंने अस्पताल के निदेशक डा. एस.के. शर्मा को 25 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह अस्पताल मील पत्थर साबित हुआ है, जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने फाउंडेशन को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को अस्पताल परिसर से गुजरने वाली बिजली की तारों को बदलने के निर्देश दिए ताकि परिसर में विस्तार गतिविधियां बढ़ाई जा सके।

    मुख्यमंत्री ने आई अस्पताल, मारंडा में बेहतर सेवाएं प्रदान करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने अस्पताल के रजत जयन्ती समारोह के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने श्री सुदर्शन भाटिया द्वारा लिखित ‘खाद्य पदार्थों का वर्गीकरण’ तथा ‘ऐसे करें घर की सजावट’ पुस्तकों का विमोचन भी किया।

    पालमपुर रोटरी आई फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. शिव कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब पालमपुर का गठन 1970 में किया गया था तथा वर्ष 1985 में मारंडा में आई अस्पताल खोला गया था। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के देश- विदेश से 230 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के प्रागपुर तथा ऊना जिले के दुसाड़ा में दो अन्य अस्पताल खोले जो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में एक वृद्ध गृह भी स्थापित किया जा रहा है।

    स्वामी बोद्ध नंद जी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। आई अस्पताल के डा. आर.के. शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

    सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री श्री रविन्द्र सिंह रवि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्रीमती सरवीन चौधरी, विधायक सर्व श्री कैप्टन आत्मा राम, विपन परमार, प्रवीण शर्मा, संजय चौधरी, श्रीमती रेणु चड्ढ़ा, पूर्व विधायक श्री विक्रम ठाकुर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष श्री राजीव भारद्वाज, जिला परिषद अध्यक्ष श्री देस राज बागी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्री रत्न जगदम्बा, पूर्व सांसद श्री कृपाल परमार, आईएचबीटी के निदेशक डा. के.एस.अहुजा, सी.एस.के.यू.ए. के उपाध्यक्ष श्री एस.के.शर्मा, उपायुक्त कांगड़ा श्री आर.एस. गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री दिलजीत ठाकुर, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकरी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    बिजेन्दर शर्मा

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    हिमाचल में गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकासः नड्डा

    May 13, 2022

    नड्डा और जय राम ठाकुर ने 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

    May 13, 2022

    मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से भेंट की, हिमाचल आने का निमंत्रण दिया

    May 11, 2022

    मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में 105 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 10, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    खेल

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By संवाददाताMay 15, 2022

    शिमला: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने…

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.