HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»शिमला»मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की
    शिमला

    मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

    Hills PostBy Hills PostApril 14, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार सांय हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की 157वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के कारण प्रभावित हुए निगम के व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा सभी इकाइयों को लाभप्रद बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।उन्होंने इस दिशा में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए  प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रभावी विपणन के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने चिन्हित  इकाइयों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए निगम के प्रयासों पर प्रसनन्ता व्यक्त की।

    मुख्यमंत्री ने कुल्लू-मनाली-केलांग-जिस्पा सर्किट में पर्यटन को और बढ़ाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ऑक्युपेंसी विश्लेषण, कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, होटलों व सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। बैठक में बोर्ड ने 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने वाले दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की अनुमति प्रदान की। बोर्ड ने सभी पात्र आवेदकों को करुणामूलक आधार पर नियुक्ति प्रदान करने का अनुमोदन किया।

    बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के 107 प्रशिक्षुओं को नियमों के अनुसार निगम में समायोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में वित्त वर्ष 2022 -23 का बजट भी अनुमोदित किया गया।निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने निगम के व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पंडा, प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार और विशेष सचिव रोहित जमवाल उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    देव आस्था का प्रतीक सीपुर मेले का शुभारंभ

    May 14, 2022

    शिमला के समीप कार दुर्घटना में महिला की मौत, 3 घायल

    May 14, 2022

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल का महा क्विज प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

    May 11, 2022

    संस्कृत महाविद्यालय फागली में 5 स्मार्ट क्लास निर्मित की जाएगी

    May 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    खेल

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By संवाददाताMay 15, 2022

    शिमला: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने…

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.