HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»कांगड़ा»मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को 280 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन हस्तांतरित की
    कांगड़ा

    मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को 280 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन हस्तांतरित की

    संवाददाताBy संवाददाताMay 2, 20225 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांगड़ा: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अन्तर्गत 6,35,375 लाभार्थियों को 280 करोड़ रुपये  की तीन माह की पेंशन हस्तांतरित की। उन्होंने हिमाचल के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर 75 लाभार्थियों को पेंशन वितरित की। 

    जय राम ठाकुर ने कहा कि अप्रैल, मई और जून माह की बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन पात्र लोगों के खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों को अब तीन माह की पेंशन वर्ष में चार बार सीधे उनके खातों में प्राप्त हो सकेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रथम निर्णय वृद्धजनों के कल्याण को समर्पित था। उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट में चालू वित्तीय वर्ष में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 60 वर्ष किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पेंशनधारक जिन्हें प्रतिमाह 850 रुपये मिल रहे थे, उन्हें अब 1000 रुपये प्रतिमाह, जबकि ऐसे सभी पेंशनरों जिन्हें 1000 रुपये प्रति माह मिल रहे थे, को अब 1150 रुपये प्रतिमाह तथा 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों को अब 1,700 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

    उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्ष की महिलाएं भी बिना किसी आय सीमा के अब वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस पर 1300 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 3052 करोड़ रुपये व्यय किए हैं, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।

    मुख्यमंत्री ने धारकण्डी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खोलने, शाहपुर में अग्निश्मन केन्द्र खोलने, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में बी.बी.ए. और बी.सी.ए. की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह तथा रजोल में विज्ञान संकाय की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की।जय राम ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लपियाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धराड़का को माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय उच्च पाठशाला प्रेई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की।

    उन्होंने हिमाचल के संस्थापक एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आश्रय ऐप्प भी लॉन्च की। इसके माध्यम से विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं ऑनलाइन सेवा के रूप में उपलब्ध होंगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शाहपुर मैदान से जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 90 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। 

    मुख्यमंत्री ने 1.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शाहपुर बस अड्डे, कैन्ट नाला पर 1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 1.79 करोड़ रुपये लागत के उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र, 4.83 करोड़ रुपये से स्तरोन्नत चम्बी-भनालाखास-स्को सड़क तथा 55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/132 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र चम्बी स्थित सुहरी का लोकार्पण किया।जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता मण्डल शाहपुर तथा सहायक अभियन्ता उपमण्डल दाड़िनी के नवनिर्मित कार्यालयों का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने 2.20 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले 33 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र रजौल, 1.31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली अनाज मण्डी शाहपुर स्थित चम्बी, 38 लाख रुपये से निर्मित होने वाले आदर्श पुलिस स्टेशन शाहपुर के भवन, तहसील शाहपुर में 8.92 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली सरांकनी कूहल, शाहपुर तहसील में बांदी, कलयारा, नागनपट्ट और सल्ली, कुठारना, भलेट, दुल्ली, काकड़ा, सुकर गांव के लिए 4.55 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना, 1.38 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना भडोदर कूहल तथा 4.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के 33/11 के.वी. उपकेन्द्र दाड़िनी की आधारशिला रखी।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा समाज के कमज़ोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से ज़रूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के मामले में हिमाचल एक आदर्श राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के पात्र वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर 1350 करोड़ रुपये व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गत चार वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 2.20 लाख नए मामले स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ज़रूरतमंदों एवं कमजोर वर्गों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, कांगड़ा से सांसद किशन कपूर, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक अर्जुन सिंह तथा रीता धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष चन्द्रभूषण नाग, अन्य पिछड़ा वर्ग निगम के उपाध्यक्ष ओ.पी. चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक विवेक भाटिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कुशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    By संवाददाताMay 16, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के छोटा चौक बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल…

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.