HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, June 26
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»शिमला»मुख्यमंत्री ने शिवधाम के पहले चरण का कार्य दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए
    शिमला

    मुख्यमंत्री ने शिवधाम के पहले चरण का कार्य दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए

    संवाददाताBy संवाददाताJune 10, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में शिवधाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों व निष्पादन एजेंसी को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी के कांगणीधार में पौने दो सौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस दिव्य शिवधाम के पहले चरण का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करने के प्रयास किए जाए ताकि अगस्त माह के अंत तक शिवधाम परियोजना का लोकार्पण किया जा सके। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए एशियन विकास बैंक पोषित 2100 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिली है। इससे प्रदेश में पर्यटन विकास गतिविधियों को नई गति मिलेगी। शिवधाम के दूसरे चरण का कार्य भी इस परियोजना के अन्तर्गत किया जाएगा। जिसके लिए शीघ्र ही समस्त औपचारिकताएं पूरी कर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवधाम के पहले चरण के कार्य पर 40 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह एक महत्वकांक्षी परियोजना है और इससे मंडी, विश्व में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा और विश्व भर के पर्यटकों को मंडी में पर्यटन गंतव्य का नया स्वरूप देखने को मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े नौ हेक्टेयर क्षेत्र में शिवधाम का निर्माण किया जा रहा है, यह मंडी जिला के लिए पर्यटन तथा धार्मिक आस्था की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर भारत का पहला ऐसा धार्मिक पर्यटन स्थल होगा जो बाहर से आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र भी होगा। उन्होंने कहा कि शिवधाम परियोजना का शिलान्यास 27 फरवरी, 2021 को किया गया था। मंडी में शिवधाम से विकास को नए आयाम मिलेंगे तथा लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने परिधि गृह मंडी में जन समस्याएं भी सुनीं। 

    इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पाल वर्मा, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, नगर निगम मंडी के आयुक्त एच.एस. राणा, भाजपा सदर मंडी के मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर, पंचायत समिति सदर मंडी के उपाध्यक्ष भुवनेश्वर, नगर निगम के पार्षद पंकज कपूर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    शिमला आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर: गौरव शर्मा

    June 22, 2022

    ढली के इंद्रनगर में ओपन जिम व दादा-दादी पार्क का शुभारंभ

    June 12, 2022

    सीएम ने रोहड़ू में 102 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 20, 2022

    शिमला अक्षरधाम मंदिर की संगीतमय भागवत कथा

    May 20, 2022

    शिमला भूकंप से हिला, कोई नुकसान नही

    May 20, 2022

    शिमला: कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गीत-संगीत के माध्यम से किया जागरूक

    May 19, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    By Hills PostJune 26, 2022

    मंडी: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम रविवार को भ्यूली के जिला परिषद सभागार…

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.