HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, June 27
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»शिमला»मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    शिमला

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    Hills PostBy Hills PostMay 15, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जिला शिमला के मशोबरा के समीप सीपुर में जिला स्तरीय सीपुर मेले के समापन समारोह के अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीपुर में आयुर्वेद औषधालय तथा कनहोला में स्वास्थ्य उप-केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने मशोबरा-सीतापुर-देवठी सड़क की मेटलिंग व टारिंग करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है तथा लोग स्थानीय देवी-देवताओं पर बहुत विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि लगभग वर्षभर इन स्थानीय देवी-देवताओं के सम्मान में मेले व उत्सव मनाए जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि मेले व उत्सव प्रदेश की विविध सांस्कृतिक समृद्धता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उत्सव समाज की भावनात्मक तथा सामाजिक एकता को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति व परम्पराओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल वह समाज ही उन्नति व खुशहाली प्राप्त करता हैं, जो अपनी परम्पराओं व संस्कृति का सम्मान करता हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी परम्पराओं पर भी गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने दौरे के दौरान देश की समृद्ध संस्कृत व परम्पराओं को बढ़ावा देना सुनिश्चित करते हैं।

     जय राम ठाकुर ने घोषणा की है कि जल शक्ति विभाग के तहत आने वाली क्रैगनेनो-शुहल सड़क को उचित रख-रखाव के लिए लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। उन्होंने ढली से शिरदू सड़क के रख-रखाव के लिए 8 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत पधेची-भरांडी में खेल मैदान के निर्माण के लिए 7 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मशोबरा के नाम भूमि हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से 21000 रुपये देने की घोषणा की। 

     मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने क्षेत्र के लोगों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले एवं उत्सव सदियों से मनोरंजन का साधन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मेले एवं उत्सव लोगों को सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने के अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। ग्राम पंचायत मशोबरा की प्रधान गायत्री देवी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न मांगों की विस्तृत जानकारी भी दी।सीपुर मेला समिति के संयोजक बालक राम ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का इस अवसर पर स्वागत किया। उन्होंने इस जिला स्तरीय मेले के समृद्ध ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा मुख्यमंत्री से इस मेले को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने का भी आग्रह किया।

    चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व विधायक रूप दास कश्यप तथा भगतराम चौहान, क्षेत्र के भाजपा नेता विजय ज्योति सेन, कैलाश फेडरेशन तथा जिला भाजपा के अध्यक्ष रवि मेहता, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, सक्षम गुड़िया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे। 

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल में कठिन से कठिन जगहों पर भी पहुंच रही सड़कें

    June 25, 2022

    न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सईद ने प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की

    June 23, 2022

    शिमला आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर: गौरव शर्मा

    June 22, 2022

    जन भागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज़ एक अनूठी पहलः जय राम ठाकुर

    June 19, 2022

    नेरचौक का मेकशिफ्ट अस्पताल सुपर स्पैशियलिटी सेवाओं के लिए उपयोग में लाया जाएगा: मुख्यमंत्री

    June 14, 2022

    मुख्यमंत्री ने सराज में 64 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

    June 13, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    ऊना

    थाना कलां में किया चार दिवसीय कैच द रेन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

    By Hills PostJune 27, 2022

    ऊना: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य, कृषि व पशु पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र…

    मंडी में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करें अधिकारी: महेंद्र सिंह ठाकुर

    June 27, 2022

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    थाना कलां में किया चार दिवसीय कैच द रेन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

    June 27, 2022

    मंडी में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करें अधिकारी: महेंद्र सिंह ठाकुर

    June 27, 2022

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.