HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    बुधवार, जून 7
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मृत घोषित बच्चा एक घंटे बाद जीवित
    हिमाचल

    मृत घोषित बच्चा एक घंटे बाद जीवित

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहदिसम्बर 26, 20103 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिरसा:  जिस बच्चे को एक निजी अस्पताल के कर्मचारी ने मृत घोषित कर दिया वह दफनाते समय अचानक जीवित हो उठा। बच्चे की मौत पर श्माशान घाट में विलाप कर रही मां ने उसे आंचल में समेट लिया। बच्चे को उपचार के लिए एक अन्य निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उपचार करने वाले चिकित्सक का कहना है कि प्री मैच्योर बच्चों के साथ ऐसा होता रहता है। फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे वैंटीलेटर पर रखा हुआ है। उधर बच्चे का पहले उपचार करने वाले चिकित्सक का कहना है कि बच्चे को मृत घोषित नहीं किया गया था लेकिन उसकी हालत गंभीर जरूर बताई गई थी।

    सिरसा के रानियां रोड पर बाबा बिहारी की समाधि के समीप रहने वाले मजूदर व बच्चे के पिता विनोद कुमार ने बताया कि बीस दिन पूर्व उसकी पत्नी सरोज रानी ने एक बच्चे चिंकी को सामान्य अस्पताल में जन्म दिया था। बच्चा कमजोर होने के कारण उसे डा. आरएम बाना के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जिसके बाद वे बच्चे को घर पर ले आए। रविवार की प्रात: करीब आठ बजे चिंकी की तबियत अचानक खराब हो गई तो वह अपने भाई वेद प्रकाश को साथ लेकर बच्चे को दोबारा उसी निजी अस्पताल में ले आया। जहां पर डा. आरएम बाना की अनुपस्थिती में एक कर्मचारी ने बच्चे को देखकर बताया कि वह सांस नहीं ले रहा है और उसकी मौत हो चुकी है। विनोद कुमार ने बताया कि बच्चे को घर लेकर पहुंचे और बाद में बच्चे को दफनाने के लिए परिजन शिवपुरी ले गए। बच्चे को दफनाने के लिए ले गए बच्चे के ताऊ वेदप्रकाश ने बताया कि जब बच्चे का दफनाया जा रहा था तो उसके होंठ और आंखों में कुछ हरकत देखी ऐसे में बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। उसने बताया कि बच्चे के सीने पर हाथ रखने के बाद पता चला कि दिल भी धड़क रहा है। उन्होंने बताया कि बाद में बच्चे को उपचार के लिए डबवाली रोड स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां पर बच्चे को दाखिल कर लिया गया। बच्चे का उपचार कर रहे डा. राजेंद्र सिंह सरां ने बताया कि बच्चे को कृत्रिम श्वास दी जा रही है लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। डॉ. सरां बताया कि बच्चे का दिल सामान्य गति से धड़क रहा है। उन्होंने बताया कि प्री मैच्योर डिलीवरी में अकसर बच्चों के साथ ऐसा हो जाता है ऐसी स्थिति में चिकित्सक को काफी सावधानी बरतनी होती है।

    हमने बच्चे को मृत घोषित नहीं किया था: डा.बाना

    दूसरी ओर बच्चे का पहले उपचार करने वाले डॉक्टर आरएम बाना का कहना है कि बच्चे की हालत पहले काफी खराब थी और उन्होंने उसके परिजनों को बताया दिया था कि बच्चे को दाखिल करवाना पड़ेगा लेकिन वे बच्चे को घर ले गए। रविवार की प्रात: वे बच्चे को लेकर दोबारा अस्पताल में आए तो वे अस्पताल में मौजूद नहीं थे। किस कर्मचारी ने बच्चे को मृत घोषित किया उन्हें नहंी पता। उनका कहना है कि परिजन अस्पताल के उस कर्मचारी को पहचान लें तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा

    जून 6, 2023

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023

    जगजीत नगर स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    जून 5, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए खतरा

    जून 6, 2023

    मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए

    जून 5, 2023

    राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 10 जून तक करें आवेदन

    जून 5, 2023

    जौणाजी स्कूल में ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

    जून 5, 2023

    अन्हेच स्कूल ने मनाया पर्यावरण दिवस

    जून 5, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.