सिरसा: कांग्रेस सरकार पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के अधिकार पर डाका डाल रही है और आरक्षण के तहत मिलने वाली सुविधाएं पिछड़ा वर्ग को नहीं दी जा रही है जिसके कारण आज प्रदेशभर में पिछड़ा वर्ग के लोगों में रोष पाया जा रहा है। यह बात इनेलो पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तेलू राम जोगी ने कही। वे आज इनेलो जिला पार्टी कार्यालय चौ. देवीलाल सदन में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री हुड्डा को पिछड़ा वर्ग का विरोधी बताते हुए कहा कि राज पात्रित अधिकारियों के प्रथम व द्वितीय श्रेणी वर्ग की नौकरियां में हुड्डा सरकार उनके आरक्षण में कटौती कर रही है जोकि सरासर उन लोगों के साथ अन्याय है।
श्री जोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग की रैलियां तो कर रहे है लेकिन अभी तक पिछड़ा वर्ग को सुविधाएं देने की एक भी घोषणा नहीं की है। बैठक को संबोधित करते हुए कहा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी राम चंद्र जागड़ा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप जड़ते हुए कहा कि चुनावों के समय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के भोले भाले लोगों को प्रलोभन देकर उनके वोट हथिया लेती है लेकिन चुनावों के बाद कांग्रेस नेता अपने वायदों को भुल जाते है। जननायक ताऊ देवीलाल व उनके सुपुत्र चौ . ओ३म प्रकाश चौटाला को पिछड़ा वर्ग का हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ने राज्यसभा का सदस्य एक ऐसे व्यक्ति को बनाया जो एक पिछड़ा वर्ग से संबंधित है जबकि कांग्रेस ने एक धनाढ्य व्यक्ति को बनाकर अपने आपको पूंजीपति समर्थित सिद्ध कर दिया है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करें और कांग्रेस शासन में पिछड़ा वर्ग के साथ हो रही ज्यादतियों को लोगों को बताने का काम करें। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार इनेलो की होगी और पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनके अधिकार मिलेंगे। इससे पूर्व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रभारी के इनेलो कार्यालय में पहुंचने पर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक साहब राम चक्कजालू के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। श्री चक्कजालू ने कहा कि विकास के कामों में सिरसा के साथ भेदभाव किया गया है और बढ़ते कदम रैली यहां पर एक फ्लाप शो सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सिरसा के युवक नौकरियों के लिए तरस रहे है और आमजन दैनिक सुविधाओं से वंचित है इसलिए सिरसा में बढ़ते कदम रैली का कोई औचित्य नहीं है। बैठक को पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा, नगर परिषद के जिलाउपाध्यक्ष लीलाधर सैनी, शेर सिंह रोहिल्ला ने संबोधित किया।
इस बैठक में राम सिंह सैनी, जीत सिंह, गोपाल लिम्बा, रामजी लाल सैनी, राधेश्याम सैनी, गुरजीत सिंह, धैला राम, अमीर , हंसराज कम्बोज, पवन सैनी, जट्टा राम, डा. इंद्राज भूना, कांशी राम, अशोक सैनी, विकास, संतलाल सैनी, मोहन स्वामी, राम कुमार स्वामी, रामेश्वर जागड़ा, स. सम्पूर्ण सिंह हारणी, जोग्रिंद कम्बोज, विनोद गहलोत, जीत सिंह, सुखजिंद्र डबवाली, निर्मल वर्मा, लाधू राम ठाकर, रामभगत ऐलनाबाद, दलीप रिसालिया, जंगीर सिंह, सेवा सिंह, हुकम सैनी, गोवर्धन, जगदीश, अक्षय कुमार, विकल, डिंपल, सुखविंद्र सोनी, महेंद्र सुथार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
तिरंगे से सजे ऊंटों व घोड़ों के साथ निकला शर्मा का काफिला
सिरसा: इनैलो के गढ़ समझे जाने वाले सिरसा जिला में आज मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने कांगे्रस की एक विशाल रैली को संबोधित करके यह स्पष्ट कर दिया है कि सिरसा जिला इनैलो का नहीं वास्तव में गढ़ कांग्रेस का ही है। इस रैली में मुख्यमंत्री द्वारा सिरसा जिला को दी गई अनेक सौगातें व 40 वर्षों पुरानी सिरसा शहर की रेलवे ओवरब्रिज की मांग पूरी करके सिरसा जिला को नायाब तोहफा दिया है। आज की रैली को मुख्यमंत्री द्वारा नववर्ष व क्रिसमस के त्यौहार पर दी गई सौगातों से गदगद लोगों ने मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा को सर्व स्वीकारीय नेता साबित किया है। शहरवासियों ने इन उपहारों और परियोजनाओं को कांगे्रस पार्टी की ओर से विकास घोषणाओं को धरातल पर उतरे कार्यों के रूप में देखकर यह मान लिया है कि सिरसा जिला के साथ मुख्यमंत्री सर्वश्रेष्ठ व्यवहार कर रहे हैं। रैली की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे जहां कांग्रेस पार्टी भी एकजुट और एक मंच पर नजर आई वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा द्वारा की गई मेहनत भी रंग लाती हुई दिखाई दी।
श्री शर्मा ने इस रैली के लिए सिरसा विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार से अधिक लोगों को निमंत्रण कार्ड देकर आमंत्रित किया था। रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा व अन्य सभी नेताओं ने श्री शर्मा की पीठ थपथपा कर उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि इस रैली में सिरसा विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों का काफिला शर्मा हुआ, जिसको होशियारी लाल शर्मा ने लीड किया। इस काफिले का आगाज श्री शर्मा के जंडवाला मोहल्ला स्थित कार्यालय से हुआ। जहां पर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों और शहर के सभी वार्डों से आए अनेक सरपंचों, पंचों, व्यापारी प्रतिनिधियों, ग्रामीण लोगों, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा सभी जाति बिरादरी के लोगों का हजूम शामिल था। इस काफिले में तिरंगे से सजे ऊंटों, घोड़ों पर सवार तिरंगा परिधान पहने और तिरंगी टोपी लगाए होशियारी लाल शर्मा के समर्थक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इनको देखने के लिए जहां शहर के सभी प्रमुख बाजारों में भी लोगों में उत्सुकता देखी गई और मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के सम्मान में बैंड बाजे की धुन पर बजने वाले गीतों पर नाचते-गाते लोगों को देखकर सारा शहर कांग्रेसमय होता हुआ नजर आया।
इस विशाल काफिले और पंडित होशियारी लाल शर्मा के नेतृत्व की चर्चा शहर भर में रही। रैली स्थल पर आए गांव ङ्क्षधगतानियां के सरपंच बलवीर न्यौल ने बताया कि वास्तव में होश्यिारी लाल शर्मा के समर्थकों की यहां अपार भीड़ थी और उन्होंने इस रैली के लिए जबरदस्त तैयारी की थी। इस काफिले में जहां विभिन्न गांवों से आए लोगों का मेला अपने जोश और उल्लास के साथ आगे बढ़ रहा था। वहीं श्री शर्मा के साथ पहले दिन से गांव-गांव जाकर न्यौता देने वाले मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, चंद्रभान गोयल, पूर्व पार्षद कृष्ण ङ्क्षसगला, संजय शर्मा, तिलकराज चंदेल, संत लाल गुम्बर, राजरानी ङ्क्षजदल, पूर्ण गिरधर, युसुफ खान, निजामुद्दीन, संजू बाबा एडवोकेट, उदयराम शर्मा, विनोद हिटलर, खन्ना वाल्मीकि, सरदार हरदर्शन ङ्क्षसह, वेद सोनी, बृजलाल सैनी, उमेद सैन, रिछपाल सोढ़ी, सुखदेव बाजीगर, पार्षद परमजीत कौर, पूर्व पार्षद कीकर ङ्क्षसह, बिमला मावर, मोमन सैनी, पूर्व सरपंच केवल ङ्क्षसह, सरपंच मनजीत ङ्क्षसह, सरपंच बलवंत ङ्क्षसह, सरपंच हरङ्क्षजद्र ङ्क्षसह, सरपंच सुखदेव ङ्क्षसह, सरपंच बलवीर न्यौल, सरपंच बाबूलाल, सरपंच आत्माराम, डा. इकबाल ङ्क्षसह, रामलाल ङ्क्षडग मंडी, हजारी लाल फुटेला ङ्क्षडग मंडी, रङ्क्षवद्र ङ्क्षसह ठाकुर गदली, दलीप पूनियां, जग्गी सरपंच, बलजीत मईया, राम ङ्क्षसह ङ्क्षछपा, प्रणब सरपंच, नितिन लाम्बा, भाल चंद भाटीवाल, मांगेराम सरपंच, नेकी राम सरपंच, रामप्रसाद शर्मा, शामलाल वर्मा, चंद्रकला देवी, मदन चौबुर्जा, सेवा ङ्क्षसह नामधारी सहित सभी कार्यकत्र्ता और नेता भी रैली को कामयाब करने में सक्रिय दिखाई दिए।