HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, सितम्बर 24
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»पीएम मोदी ने हिमाचल के कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लिया
    राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने हिमाचल के कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लिया

    संवाददाताBy संवाददाताअक्टूबर 5, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कुल्लू : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के ढालपुर मैदान में कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री के हिमाचल प्रदेश आगमन पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद भगवान रघुनाथजी के आगमन के साथ रथयात्रा की शुरुआत हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

    मुख्य आकर्षण के रूप में प्रधानमंत्री लाखों अन्य भक्तों के साथ पैदल चले और भगवान रघुनाथजी को नमन किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को हाथ जोड़कर बधाई दी और ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा समारोह में देवताओं की भव्य सभा के साथ-साथ दिव्य रथयात्रा के साक्षी बने। यह एक ऐतिहासिक अवसर था, क्योंकि कुल्लू दशहरा समारोह में पहली बार भारत का कोई प्रधानमंत्री भाग ले रहे थे।

    अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव 5 से 11 अक्टूबर, 2022 तक कुल्लू के ढालपुर मैदान में मनाया जा रहा है। यह त्योहार इस मायने में अनूठा है कि यह घाटी के 300 से अधिक देवताओं की सभा है। त्योहार के पहले दिन, देवता अपनी अच्छी तरह से सजाई गई पालकियों में मुख्य देवता भगवान रघुनाथजी के मंदिर में उनकी पूजा करते हैं और फिर ढालपुर मैदान के लिए प्रस्थान करते हैं।

    प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री ने एम्स, बिलासपुर का लोकार्पण किया था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लुहनू, बिलासपुर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    टीबी को हराकर हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने में लगे अनिल ठाकुर

    सितम्बर 6, 2023

    सोलन के जेबीटी शिक्षक प्रदीप कुमार को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

    सितम्बर 4, 2023

    जालंधर के रागनी ऑडिटोरियम में हाटी जनजातीय नृत्यों की धूम

    सितम्बर 1, 2023

    सोलन के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन कोहली को पैराग्वे गणराज्य का सर्वोच्च सम्मान

    अगस्त 28, 2023

    प्रदीप बने सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान, यशपाल कपूर महासचिव 

    अगस्त 20, 2023

    मुख्यमंत्री ने मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

    अगस्त 17, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    खंडस्तरीय प्रतियोगिता में रहा ब्वॉयज स्कूल सोलन का बेहतर प्रदर्शन

    सितम्बर 17, 2023

    साइंस क्विज में गुरूकुल स्कूल ने जीते पुरस्कार

    सितम्बर 15, 2023

    सोलन में ABVP का प्रदर्शन SPU का दायरा कम करने को लेकर विरोध

    सितम्बर 12, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.