नाहन : पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत फागू क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, अनुराग (पुत्र नारायण सिंह, निवासी गांव फागू, तहसील राजगढ़) ने बताया कि गत 20 अक्टूबर को वह और उसकी मां मीना घर से सोलन जा रहे थे। जब वे फागू दुकान के पास पहुंचे, तो वहां उनकी मुलाकात तनु भारद्वाज से हुई, जिसके साथ उसका कुत्ता भी था।
शिकायत में बताया गया कि उस दौरान अनुराग के चाचा के बच्चे पटाखे चला रहे थे, जिसे लेकर तनु भारद्वाज भड़क गया और उसने अभद्र टिप्पणी करते की । इसके बाद आरोपी तनु भारद्वाज ने अनुराग के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। झगड़े के दौरान जब अनुराग की मां मीना उसे छुड़ाने के लिए आगे आईं, तो आरोपी ने उन्हें भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस मारपीट की घटना में अनुराग और उसकी मां दोनों को चोटें आईं हैं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है।