HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»बिलासपुर»राज्यपाल ने बिलासपुर में युद्ध स्मारक का लोकार्पण किया
    बिलासपुर

    राज्यपाल ने बिलासपुर में युद्ध स्मारक का लोकार्पण किया

    Hills PostBy Hills PostApril 13, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की याद में हर जिले में युद्ध स्मारक बनाए जाने चाहिए ताकि भावी पीढ़ी उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सके और हम उनके प्रति आभार भी व्यक्त कर सकें। राज्यपाल आज बिलासपुर में युद्ध शहीद स्मारक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता ने शहादत को सम्मानित किया है और यह उनका सौभाग्य है कि उनके माध्यम से यह कार्य सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं और हर समय समर्पण भाव के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं, जिस कारण इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो पाता है। उन्होंने जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में स्मारक समर्पित करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभियान से जुड़े सदस्यों ने इस विचार को मूर्तरूप दिया है और वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए समर्पित और काम करने वाले लोगों से सीख लेने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर शहीद परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने एक ईंट शहीद के नाम अभियान टीम के सदस्यों को भी सम्मानित किया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए किस्मत कुमार ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन 1919 में पंजाब के जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने नरसंहार किया था और राष्ट्र की खातिर 1000 से अधिक लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

    आज का दिन उन क्रांतिकारियों को याद करने का है। उन्होंने कहा कि एक ईंट शहीद के नाम अभियान हमारी भावनाओं से जुड़ा है और शहीदों को समर्पित है। एक ईंट शहीद के नाम अभियान के संयोजक संजीव राणा ने राज्यपाल का स्वागत किया और युद्ध स्मारक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एक ईंट शहीद के नाम अभियान के प्रांत संयोजक सूबेदार मेजर प्रेम सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इससे पहले, राज्यपाल ने भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया और युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने यहां स्थापित 147 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग, विधायक बिलासपुर सदर सुभाष ठाकुर और विधायक झंडूता जीत राम कटवाल, जिला परिषद की अध्यक्ष कुमारी मुस्कान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक एस.आर. राणा, शहीदों के परिवार के सदस्य, पूर्व सैनिक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को

    April 19, 2022

    बिलासपुर: ई.वी.एम. वेयर हाऊस, सभागार और मातृ शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें: पंकज राय

    April 19, 2022

    हर हिमाचल वासी के योगदान से शिखर पर पहुंचा हिमाचल: राजिंद्र गर्ग

    April 15, 2022

    जे.पी. नड्डा ने किया सदर विधानसभा क्षेत्र का दौरा

    April 11, 2022

    नड्डा ने गवर्नमेंट हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज बंदला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

    April 10, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    खेल

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By संवाददाताMay 15, 2022

    शिमला: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने…

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.