रोहित भारद्वाज बने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला शिमला प्रभारी

Photo of author

By Hills Post

सोलन: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश उपाध्यक्ष और सोलन नगर निगम के पार्षद रोहित भारद्वाज को जिला शिमला का प्रभारी नियुक्त किया है। इस अहम जिम्मेदारी के मिलने से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और युवाओं में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।

रोहित भारद्वाज पिछले 14 वर्षों से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और लगातार पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियों को सफलता से निभाने के बाद फिलहाल वह प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

पार्टी नेतृत्व ने उनकी कार्यशैली, अनुभव और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है और उन्हें जिला शिमला के प्रभारी की यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

अपनी नियुक्ति पर रोहित भारद्वाज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह संगठन की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और जिला शिमला में युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और लगन से काम करेंगे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।