शिलाई में अवैध देशी शराब के साथ व्यक्ति धरा, मामला दर्ज

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : पुलिस थाना शिलाई की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को शिलाई पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पंच राम (पुत्र मुंडी), निवासी गांव देमाणा (डाकघर गवाली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर) को रोककर उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली।

बैग खोलकर चेकिंग करने पर उसके अंदर से 3 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी पंच राम के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच अमल में लाई जा रही है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।