HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सवा दो किलो चरस और पौने तीन ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार
    हिमाचल

    सवा दो किलो चरस और पौने तीन ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

    Hills PostBy Hills PostFebruary 2, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: सदर थाना पुलिस ने बीती शाम को सवा दो किलो चरस और पौने तीन ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुरूषोतम धीमान के निर्देशों पर थाने की एक टीम ने भ्यूली पुल के पास नाका लगाया हुआ था। कुल्लू की तरफ से आई एक टैक्सी को जब जांच के लिए रोका गया तो उसमें सवार दो युवकों से 2 किलो 254 ग्राम चरस की खेप बरामद की गई। यह दोनों चरस की इस खेप को टैक्सी के माध्यम से कसोल से चंडीगढ़ ले जा रहे थे। पकड़े गए युवकों की पहचान 36 वर्षीय देवारूप बेनर्जी पुत्र देव रंजन बेनर्जी निवासी कोलकाता और 26 वर्षीय देव माल्या भट्टाचार्य पुत्र स्व. मनस भट्टाचार्य निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

    दूसरी और पुलिस ने बीती रात मंडी बस स्टैंड पर गश्त के दौरान एक युवक को 2.49 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह युवक मनाली से उत्तराखंड बस पर जा रहा था। मंडी बस स्टैंड पर कुछ समय के रूका हुआ था। पुलिस ने संदेह के आधार पर जब इसकी तलाशी ली तो इससे चिट्टा बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान 23 वर्षीय हेमचंद्र पाठक पुत्र गिरिश चंद्र पाठक निवासी हल्द्वानी उत्तराखंड के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    उल्लेखनीय है कि सदर थाना पुलिस की टीम ने मात्र एक महीने में नशे की तस्करी का नौंवां मामला पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम रोजाना नाकेबंदी और गश्त के दौरान नशे के तस्करों को पकड़ने में कामयाब हो रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    By संवाददाताMay 16, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के छोटा चौक बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल…

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.