सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की महिला रग्बी टीम से की मुलाकात, बढ़ाया हौसला

Photo of author

By Hills Post

नाहन: 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हिमाचल प्रदेश की महिला रग्बी टीम से पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

सांसद अनुराग ठाकुर के साथ खिलाड़ियों की यह मुलाकात समाजसेवी पवन चौधरी के प्रयासों से संभव हुई। राष्ट्रीय स्तर के इस बड़े टूर्नामेंट के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिले प्रोत्साहन से खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला। टीम के कोच, हेड ऑफ डेलिगेट और टीम मैनेजर ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अनुराग ठाकुर का आभार जताया।

टीम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों की बेटियां शामिल

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रही इस टीम में प्रदेश के कई जिलों की खिलाड़ी शामिल हैं। अनुराग ठाकुर से मुलाकात के दौरान सिरमौर से दिव्यांशी, कृतिका, शगुन, तन्वी, शानवी, आयुषी और आराध्या मौजूद रहीं। इनके अलावा कुल्लू से गुंजन, मंडी से चितरंजना, कांगड़ा से अर्शिया, बिलासपुर से नैन्सी और शिमला से रिधिमा समेत पूरी टीम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलकर खुशी जाहिर की और उनका धन्यवाद किया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।