सिरमौर: अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल में इन खिलाड़ियों का हुआ जिला टीम के लिए चयन

नाहन: जिला क्रिकेट संघ सिरमौर द्वारा रविवार, 26 अप्रैल 2026 को नाहन के चम्बा वाला मैदान में अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले भर से आए लगभग 50 युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के कौशल को बारीकी से परखा गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्र सिंह बब्बी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चयनकर्ता के तौर पर अनुभवी पैनल में आलोक कटोच, बिरेन्द्र पाल शर्मा, गुरविंदर सिंह टोली, अनिल ठाकुर और नवनीत चौधरी शामिल रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी कैंप के लिए टीम का चयन किया।

चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
उज्जवल चौहान, क्रिश जैन, वसुदेव, दिक्षांत तोमर, दक्ष ठाकुर, शुभ खन्ना, अश्वत, आयुष ठाकुर, अभिनव चौहान, रिधित वृतेष , आर्यव्रत, आदित्य शर्मा, अग्रिम, लिवान चौहान, आकाश, मुकुल, आयन पठानिया, देवांश सूर्या, अश्व अग्रवाल, जयवीर सिंह, हिमांशु यादव, आदित्य सिंगटा, नवदीप सिंह, लक्ष्य ठाकुर, हर्षवर्धन, उत्कर्ष, नीतीश कुमार, निखिल तोमर, आदर्श ठाकुर, जपनीत सिंह और अनुराग चौहान।

चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन 1 मई 2026 से चम्बा वाला मैदान में किया जाएगा। यह कैंप कोच आदित्य कटोच की देखरेख में संचालित होगा। संघ ने निर्देश दिए हैं कि सभी चयनित खिलाड़ी 1 मई को शाम 4:00 बजे कोच आदित्य कटोच को चौगान मैदान में अपनी रिपोर्ट करेंगे।

जिला क्रिकेट संघ ने सभी चयनित युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और समय पर कैंप में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।