शिलाई का व्यक्ति 604 ग्राम चरस के साथ सतौन बस स्टैंड के पास गिरफ्तार

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला सिरमौर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट नाहन की टीम ने 30 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सतौन बस स्टैंड के पास 604 ग्राम चरस बरामद कर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, SIU नाहन की टीम क्षेत्र में नशा तस्करों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गश्त पर थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम सतौन बस स्टैंड के समीप मौजूद थी, तो उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति क्षेत्र में अवैध रूप से चरस सप्लाई व बेचने की फिराक में घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 604 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान नारायण सिंह, निवासी गांव काण्डी सुन्दराड़ी, डाकघर व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरूवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।