HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सिरमौर: कलाकारों ने घण्डूरी, देवा मानल, डिब्बर व नेहरटी भगोट में किए कार्यक्रम
    हिमाचल

    सिरमौर: कलाकारों ने घण्डूरी, देवा मानल, डिब्बर व नेहरटी भगोट में किए कार्यक्रम

    संवाददाताBy संवाददातामार्च 7, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: जिला सिरमौर में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सूचना एवं जनसर्म्पक विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    इस अभियान के अन्तर्गत आज श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घण्डूरी व देवा मानल तथा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिब्बर व नेहरटी भगोट में फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें उपस्थित लोगों को जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना व हिमकेयर योजना जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

    कलाकारों ने नाटक प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किये बजट 2022-23 में सामजिक सुरक्षा पैन्शन के बढ़ाये जाने व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर, मिड डे-मील वर्कर के मानदेय में हुई बढौतरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के अर्न्तगत अब स्वास्थ्य कार्ड 3 वर्षो के लिए बनाया जायेगा तथा इसका नवीकरण वर्ष भर किया जायेगा। इस दौरान लोगों का स्थानीय लोकगीतों व नृत्य से भरपूर मनोरंजन किया गया।

    इस दौरान घण्डूरी पंचायत प्रधान सुरेन्द्र धीमान, महिला मण्डल प्रधान नारदा ठाकुर, देवामानल के प्रधान भूपाल सिंह, वार्ड सदस्य कपीलदेव, अनिता, डिब्बर पंचायत प्रधान जगतराम, महिला मण्डल प्रधान विद्या देवी, वार्ड सदस्य प्रियंका सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023

    राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सम्पन्न

    मार्च 30, 2023

    चिंतपूर्णी में पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने किया महामाई का गुणगान

    मार्च 30, 2023

    हिमालयी चरवाहों और जंगली खाद्य फलों पर नई पुस्तक का विमोचन

    मार्च 30, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.