सिरमौर: माजरा में घर से चला रहा था नशा बेचने का धंधा; 104 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

नाहन : सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना माजरा की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 104 ग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल माजरा पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मनवर अली (पुत्र नीना खान), निवासी गांव मेलियों (डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर) अपने रिहायशी मकान से चरस बेचने का अवैध धंधा करता है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस ने आरोपी मनवर अली को तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी तफ्तीश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी यह चरस कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।