सिरमौर में मई माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

नाहन : हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के लिए मई 2026 का वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरटीओ (RTO) सोना चौहान ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन में वाहनों की पासिंग 6 और 18 मई को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट के लिए 7 और 19 मई की तिथियां तय की गई हैं। राजगढ़ में यह दोनों प्रक्रियाएं 4 मई को, संगड़ाह में 8 मई को और सराहां में 12 मई को आयोजित की जाएंगी।

पांवटा साहिब उपमंडल के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। यहाँ 21 मई को केवल निजी वाहनों (Private Vehicles) और स्कूल बसों की पासिंग की जाएगी। इसके अगले दिन यानी 22 मई को केवल कमर्शियल या ट्रांसपोर्ट वाहनों (Transport Vehicles) की पासिंग का कार्य होगा, जबकि यहाँ ड्राइविंग टेस्ट 23 मई को आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, शिलाई क्षेत्र के लिए पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 14 मई को और कफोटा के लिए 15 मई का दिन निर्धारित किया गया है। आरटीओ ने सभी वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के दस्तावेजों को पूर्ण रखें और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार ही तय तारीखों पर उपस्थित हों।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।