HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»मंडी»सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एपीआरओ बंसल और एआईओ भाटिया सेवानिवृत्त
    मंडी

    सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एपीआरओ बंसल और एआईओ भाटिया सेवानिवृत्त

    संवाददाताBy संवाददाताApril 30, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: हिमाचल प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत सहायक लोक संपर्क अधिकारी (एपीआरओ) देवेंद्र कुमार बंसल और सहायक सूचना अधिकारी (एआईओ) भगत राम भाटिया विभाग में 33 वर्षों से अधिक की सेवाएं देने के उपरांत 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो गए । एपीआरओ बंसल वर्तमान में पधर कार्यालय में जबकि एआईओ भाटिया जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय मंडी में सेवारत थे।

    सेवानिवृत्ति के अवसर पर देवेंद्र कुमार बंसल और भगत राम भाटिया के सम्मान में सूचना एवं जन संपर्क विभाग की मंडी इकाई ने जिला मुख्यालय मंडी में विदाई पार्टी दी। इस दौरान दोनों अधिकारियों के परिवारिक सदस्य और मित्र-बंधुगण भी उपस्थित रहे।
    बता दें, एपीआरओ देवेंद्र कुमार बंसल ने 10 मार्च, 1989 को जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय कांगड़ा के तहत बैजनाथ कार्यालय में चलचित्र चालक के पद से अपनी सेवाएं आरंभ की थीं । अपने 33 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में वे बैजनाथ के अलावा करसोग, पांगी, ऊना, हमीरपुर, भोरंज और पधर में सेवारत रहे। वहीं सहायक सूचना अधिकारी भगत राम भाटिया ने 27 नवंबर 1989 को जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय किन्नौर रिकांगपिओ में चलचित्र चालक के पद से अपनी सेवाएं आरंभ की थीं । अपने 3 दशकों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंनेे किन्नौर के अलावा कुल्लू, चंबा और मंडी में अपनी सेवाएं दीं।

    विदाई पार्टी में देवेंद्र कुमार बंसल के साथ उनकी धर्मपत्नी वसुंधरा बंसल, बच्चे एवं अन्य संबंधीजन और भगत राम भाटिया के साथ उनकी माता द्रोपदी देवी, पिता अमर सिंह और धर्मपत्नी कला देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं नाते रिश्तेदार उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि 33 वर्षों से अधिक के उनके कार्यकाल में विभाग के आला अधिकारियों और साथियों का खूब सहयोग रहा और सबका मार्गदर्शन मिलता रहा। जिसके कारण वे अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन कर पाए।

    सेवानिवृत्ति के अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक पुरुषोत्तम शर्मा और जिला लोक सम्पर्क अधिकारी मंडी सहित कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें सुखद व स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभाग में दी सराहनीय सेवाओं के लिए दोनों अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    जलशक्ति मंत्री ने किया उप तहसील बगशाड़ का शुभारंभ

    May 16, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022

    करसोग में पांच दिवसीय श्री मूल माहूंनाग मेला शुरू

    May 14, 2022

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 19 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    May 13, 2022

    पंडित सुख राम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    May 12, 2022

    मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पण्डित सुख राम के निधन पर शोक जताया

    May 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    By संवाददाताMay 17, 2022

    शिमला: रक्कड़ और कोटला बेहर में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय तथा डाडा सिब्बा में खंड विकास…

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.