HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, June 26
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»सूचना का अधिकार अधिनियम पर सेमिनार आयोजित
    सोलन

    सूचना का अधिकार अधिनियम पर सेमिनार आयोजित

    संवाददाताBy संवाददाताMay 23, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: राज्य सूचना आयोग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से आज यहां सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, 2006 के क्रियान्वयन को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता मुख्य राज्य सूचना आयुक्त हिमाचल प्रदेश नरेंद्र चौहान ने की।मुख्य राज्य सूचना आयुक्त ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 का मूल उद्देश्य नागरिकों को सशक्त बनाना है। सरकार के कार्य में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना है। उन्होंने कहा कि वास्तविक अर्थों में हमारे लोकतंत्र को लोगों के लिए कामयाब बनाना है।

    सूचना का अधिकार अधिनियम नागरिकों को सरकार की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए एक बड़ा कदम है।सेमिनार के दौरान आयोजित खुली चर्चा में सेवानिवृत्त मुख्य सचिव वीसी फारका ने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और शंकाओं का निराकरण किया तथा अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुश दास सूद ने सूचना का अधिकार अधिनियम धारा 08 के बारे में, वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा ने सूचना का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में मीडिया की भूमिका के बारे में तथा राज्य प्राथमिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश डॉ पंकज ललित ने सूचना का अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

    उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और अन्य वक्ताओं द्वारा सेमिनार में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इस तरह के महत्वपूर्ण शिविर लगाने का आग्रह किया।सेमिनार में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फर इकबाल, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, एसडीएम सोलन विवेक शर्मा, एसडीएम अर्की केशव राम तथा एसडीएम कण्डाघाट डॉ. विकास सूद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    एनसैक स्क्यिोरिटी सर्विसिस में भरें जाएंगे 150 पद: अनीता गौतम

    June 15, 2022

    आत्मनिर्भर महिला सशक्त समाज के निर्माण में सहायक: डॉ. रचना गुप्ता

    June 11, 2022

    सोलन फिलफोट फोरम द्वारा आयोजित अभिनय-2022 का शुभारम्भ

    June 3, 2022

    97 योजनाओं के द्वारा जन-जन को लाभान्वित करने का सफल प्रयास-डॉ. सैजल

    June 2, 2022

    मुख्यमंत्री ने माधव सृष्टि बहुआयामी संस्थान का दौरा किया

    June 1, 2022

    सोलन में 196 पदों के लिए साक्षात्कार 01 जून को

    May 28, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    मंडी

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    By Hills PostJune 26, 2022

    मंडी: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम रविवार को भ्यूली के जिला परिषद सभागार…

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    मंडी जिला में नशा निवारण अभियान शुरू

    June 26, 2022

    कौशल विकास के लिए ऊना के युवाओं को 10.24 करोड़ रुपए 

    June 26, 2022

    मनमानी, ट्रैफिक रुके तो रुके इन्हे रोकने वाला कोई नही

    June 25, 2022

    पनार में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजन

    June 25, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.