सोलन के अनिल चौहान बने नेशनल रोटरी चैंपियन

Photo of author

By Hills Post

सोलन: रोटरी रॉयल क्लब सोलन के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौहान को रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट ओलायिंका एच. बॉबलोला ने नेशनल रोटरी चैंपियन के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। इसके लिए नामांकन ज़ी5 की सिफारिश पर किया गया था।

रोटेरियन अनिल चौहान एक गतिशील रोटेरियन हैं जिन्होंने सोशल मीडिया की शक्ति का सदुपयोग करके रोटरी की एक सशक्त और सकारात्मक छवि बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने डिजिटल माध्यमों को सेवा और करुणा का सशक्त प्लेटफॉर्म बना दिया है। अपनी रचनात्मक कहानी और आकर्षक रील्स के माध्यम से उन्होंने न केवल अनेक इच्छुक लोगों को रोटरी से जुडऩे के लिए प्रेरित किया है।

रोटरी रॉयल सोलन के सचिव मनोज कोहली ने कहा कि अनिल चौहान का समर्पण इस बात का प्रमाण है कि कैसे डिजिटल प्रभाव, प्रचार, मित्रता और विकास का एक शक्तिशाली साधन बन सकता है।  रोटरी रॉयल सोलन के सदस्यों ने इसके लिए अनिल चौहान को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।