सोलन के भोज-आंजी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतियोगीताएं आयोजित

Photo of author

By Hills Post

सोलन: सीनियर सेकंडरी स्कूल भोज-आंजी में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें प्रात:काल में स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद स्कूल में पर्यावरण को समर्पित संस्था सारथी वैल्फेयर सोसायटी के साथ मिलकर स्कूल में भाषण, पेटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सारथी संस्था के अध्यक्ष रिटायर एचएएस अधिकारी सुभाष सकलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिटायर आईएफएस अधिकारी डॉ जीआर साहिबी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल अशोक शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और पर्यावरण दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर बोलते हुए सुभाष सकलानी ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए हर दिन जागरूक रहना चाहिए। बढ़ता प्रदूषण, जंगलों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन पर्यावरण के लिए खतरा बनता जा रहा है। डॉ जीआर साहिबी ने कहा कि प्रकृति से सीख लेते हुए वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी बनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है।

ये रहे प्रतियोगिता के विजेता….
भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दीक्षिता पहले, वंशिका दूसरा और आरूषी तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में आरव पहले, तनुजा दूसरा और अंश तीसरे स्थान पर रहा। चित्रकला के सीनियर वर्ग में वंशिका प्रथम, दिव्या द्वितीय और सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में आरूषि पहले, तनुजा दूसरे और आरव तीसरे स्थान पर रहे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।