सोलन: पेंशनरों ने उठाई एरियर और पुरानी पेंशन की मांग, जल्द भुगतान की अपील

Photo of author

By Hills Post

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन में शनिवार को जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। के.डी. शर्मा की अध्यक्षता और प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा की मौजूदगी में हुई इस बैठक में पेंशनरों के रुके हुए वित्तीय लाभों का मुद्दा मुख्य रूप से उठाया गया।

बैठक में इस बात पर गहरी चिंता जताई गई कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों को आज तक उनके एरियर, डीए की किश्तें और अन्य देय लाभ नहीं मिल सके हैं। सभी पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि उनका हक जल्द दिया जाए, पुरानी पेंशन बहाली पर ठोस कदम उठाए जाएं और विभिन्न विभागों में लंबित पड़े पेंशन मामलों तथा मेडिकल बिलों का तुरंत निपटारा किया जाए।

जिला मीडिया प्रभारी डी.डी. कश्यप ने बताया कि इस अहम बैठक में मनीष सत्यावती, रोशन लाल, सूर्यकांत जोशी, प्रेम सागर वर्मा, जगदीश सिंह, हरि दत्त वर्मा, मनोहर सिंह कंवर, मानस राम पाठक, दाता राम पीसवाल, बी.एन. गरुड़ा, सत राम श्रीमल, बेली राम शर्मा, जगत राम वर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, गगन सिंह, कल्याण सिंह चौहान, उदय राम शर्मा, विनोद जोशी, अमर चंद, सूरत राम और भारत भूषण शर्मा सहित भारी संख्या में पेंशनभोगी मौजूद रहे।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।