सोलन: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से 18 नवंबर (बुधवार) को सोलन के कई इलाकों में बिजली कट घोषित किया गया है। विद्युत लाइनों के आवश्यक कार्य और 11 केवी हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के चलते दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी बड़ोग फीडर के अंतर्गत आने वाले आंजी, शमलेच, नगाली, बड़ोग हाइट, बारा, कोरौ कैंथड़ी और इसके आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा 11 केवी रबौन फीडर के तहत आने वाले पावर हाउस रोड, डुंगा मोड़, ग्रीन वैली, देऊघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एलआईसी कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड फेज-1 व 2, एससीईआरटी, रबौन तथा वशिष्ठ कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी इसी अवधि के दौरान बिजली की आपूर्ति नहीं होगी।
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि मौसम खराब होता है या कोई अन्य अपरिहार्य स्थिति पैदा होती है, तो बिजली कट की निर्धारित तारीख और समय में बदलाव भी किया जा सकता है।