HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»बिलासपुर»हर हिमाचल वासी के योगदान से शिखर पर पहुंचा हिमाचल: राजिंद्र गर्ग
    बिलासपुर

    हर हिमाचल वासी के योगदान से शिखर पर पहुंचा हिमाचल: राजिंद्र गर्ग

    Hills PostBy Hills PostApril 15, 20226 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश ने 15 अप्रैल 1948 को इसके गठन के पश्चात उन्नति और विकास की यात्रा शून्य से शुरु की। इसके पश्चात हर हिमाचल वासी ने इमानदारी और कड़ी मेहनत के दम पर प्रदेश को शिखर पर पहुंचाने में अपना योगदान दिया। ये बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के मौके पर कही। वे मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री वाईएस परमार और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि के चलते हिमाचल आज कई कीर्तीमान स्थापित कर पाया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के योगदान को भी याद किया।मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि हिमाचल ने विकास का जो सफर शुरु किया वो अनवरत जारी है।

    कठिन चुनौतियों के बावजूद प्रदेश ने पर्यटन, ऊर्जा, बागवानी, सामाजिक सुरक्षा, सतत विकास, शिक्षा, अधोसंरचना सहित तमाम क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल की है। आज प्रदेश हर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने बीते 7 दशकों में विकास की जो गाथा लिखी, उसे वर्तमान प्रदेश सरकार दो कदम आगे बढ़ा रही है। वर्तमान में सरकार लोक कल्याण को प्राथमिकता में रखकर निर्णय ले रही है ताकि प्रदेश के आमजन को आधुनिक सुख सुविधाओं से जोड़ा जा सके। कोरोना काल जैसी विकट परिस्थितियों में भी सरकार आमजन के साथ मजबूती से खड़ी है।उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत न आने वाले प्रदेशवासियों के लिए सरकार ने हिमकेयर योजना शुरु की। लगभग हर प्रदेशवासी के स्वास्थ्य को इसके तहत कवर किया जा रहा है। इसके तहत 5 लाख 40 हजार परिवार पंजीकृत किए गए हैं। 5 लाख तक का इलाज इसमें लोगों को मुफ्त मुहैया करवाया जा रहा है। 218 करोड़ की राशि सरकार इस पर वहन कर चुकी है। इस योजना के अंतर्गत नए परिवारों का पंजीकरण अब पूरे साल होता रहेगा।

    मंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की उम्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिशा निर्देशों के पश्चात 80 साल से 70 साल और अब 60 साल हो चुकी है और इसकी राशि अधकितम 1700 रुपए कर दी गई है। इस पर पहले के मुकाबले करीब तीन गुणा बजट खर्च किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को घर-द्वार के नज़दीक ही उनकी शिकायतों का निवारण सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने जनमंच की अनूठी पहल की। अब तक 244 स्थानों पर आयोजित कुल 25 जनमंचों में प्राप्त 54 हज़ार 565 समस्याओं में से अधिकांश का निपटारा किया जा चुका है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाइन-1100 शुरू की गई। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज़ करवाकर एक निश्चित समय की अवधि में उसका समाधान पा सकता है।

    इस हैल्पलाइन के माध्यम से अब तक लगभग 3 लाख 55 हज़ार शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 3 लाख 41 हज़ार का निपटारा किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शगुन योजना वर्तमान प्रदेश सरकार ने शुरू की, जिसके अंतर्गत बी.पी.एल. परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 31 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान करते हुए 60 युनिट तक बिजली मुफ़्त करने और 61 से 125 यूनिट तक एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। किसानों के लिए बिजली की दर 30 पैसे प्रति यूनिट की गई है। इस फैसले से लगभग 11 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

    मुख्यमन्त्री रोशनी योजना के अन्तर्गत गरीब लोगों को मुफ़्त घरेलू बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अब तक 12 हज़ार 837 पात्र परिवारों को मुफ़्त बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के गम्भीर बीमारियों से पीड़ित मरीज़ों के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत 3 हज़ार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना से लगभग 18 हज़ार लाभार्थियों को उपचार के लिए 60 करोड़ 50 हज़ार रुपये प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री निःशुल्क दवाई योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 1374 प्रकार की दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं। इस योजना पर सरकार 216 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर चुकी है।

    मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, स्वाबलंबन योजना, गृहणी सुविधा योजना के साथ साथ दर्जनों योजनाओं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने शुरु की हैं जिनका फायदा हर तबके के लोगों को हो रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार इसी तरह की लोक कल्याणकारी नीतियां आगामी समय में भी जारी रखेगी। मंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के निर्माण में प्रदेशवासी पूर्व की तरह भूमिका निभाते रहेगी।कार्यक्रम में उन्होंने शहीद स्मार (चंगर) पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण और परेड़ का निरीक्षण भी किया। वहीं हिमाचल दिवस के इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को एलईडी के माध्यम से प्रसारित किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर पुलिस, गृहरक्षा, एनसीसी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर तथा स्काउट एण्ड गाईड्स की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।इस मौके पर परेड कमाण्डर पीएसआई कर्ण सिंह, पुलिस पलाटून कमाण्डर पीएसआई शशांक चौहान, पुलिस होमगार्ड पलाटून कमाण्डर अभिषेक, प्रथम एच.पी. गर्ल्स बटालियन सोलन की पलाटून कमाण्डर सरजेंट गौरी शर्मा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के आर्मी विंग पलाटून कमाण्डर सरजेंट भुवनेश सीमर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के नेवल विंग पलाटून कमाण्डर निखिल शर्मा, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर की एनसीसी पलाटून कमाण्डर मोनिका, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर की स्काउट एण्ड गाईड पलाटून कमाण्डर सायमा, जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के स्काउट पलाटून कमाण्डर अक्षय, जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा की गाईड्स पलाटून कमाण्डर अदिति, होमगार्ड बैण्ड के पलाटून कमाण्डर सरवन कुमार की अगुवाई में शानदार परेड का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के अन्त में इन सभी प्रतिभागियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित भी किया।समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए लक्ष्मी डांस ग्रुप के समूह गान एवं बिलासपुरी गिद्दा के प्रतिभागियों, जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत बिलासपुरी लोकनृत्य के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री राजिंद्र गर्ग के अलावा विधायक सुभाष ठाकुर, विधायक जेआर कटवाल, राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, उपायुक्त पंकज राय, एसपी एसआर राणा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय लोग, स्कूल-कॉलेज के छात्र और आमजन उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को

    April 19, 2022

    बिलासपुर: ई.वी.एम. वेयर हाऊस, सभागार और मातृ शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें: पंकज राय

    April 19, 2022

    राज्यपाल ने बिलासपुर में युद्ध स्मारक का लोकार्पण किया

    April 13, 2022

    जे.पी. नड्डा ने किया सदर विधानसभा क्षेत्र का दौरा

    April 11, 2022

    नड्डा ने गवर्नमेंट हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज बंदला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

    April 10, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    By संवाददाताMay 17, 2022

    शिमला: रक्कड़ और कोटला बेहर में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय तथा डाडा सिब्बा में खंड विकास…

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.