HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    बुधवार, मई 31
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सिरमौर»हिमाचल कला संगम 12 को करेगा सम्मानित, पत्रकारिता में ददाहू के अमित अग्रवाल को सम्मान
    सिरमौर

    हिमाचल कला संगम 12 को करेगा सम्मानित, पत्रकारिता में ददाहू के अमित अग्रवाल को सम्मान

    Hills PostBy Hills Postअगस्त 3, 20222 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्री रेणुका जी: हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम ने वर्ष 2023 में आयोजित किए जाने वाले महा अलंकरण समारोह के लिए 12 विभूतियों  को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। संगम ने अगले 64वें राष्ट्रीय स्तरीय महा अलंकरण समारोह 2023 में 12 विभूतियों के नामों की सूची जारी कर दिया है | उल्लेखनीय है कि संगम समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए हर वर्ष चयनीत लोगों को सम्मानित करता है ।

    पहाड़ी मृणाल आचार्य चंद्रमणि विशिष्ट द्वारा 1958 में स्थापित संस्था हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम निरंतर साहित्यिक, सांस्कृतिक तथा सामाजिक गतिविधियों के अतिरिक्त प्रतिवर्ष अपने स्थापना तथा संस्थापक के जन्मदिन के अवसर पर 28 जून को एक राष्ट्र स्तरीय महा अलंकरण समारोह आयोजित कर विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय कार्य कर रही विभूतियों को डॉ यशवंत सिंह परमार, महाराजा राजेंद्र प्रकाश तथा आचार्य वशिष्ट के नाम पर रखे गए पुरुस्कारों से सम्मानित करती आ रही है।

    सिरमौर कला संगम के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राही की अध्यक्षता में  संगम के महासचिव दिनेश ताश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, राजेंद्र ठाकुर, इंद्र प्रकाश गोयल, अंगिदा ताश, अशोक अग्रवाल, सत्यदेव सैनी, विजयपाल ठाकुर, कल्याण सिंह, जसमेर सैनी आदि सदस्यों की उपस्थिति में  सर्वसम्मति से साहित्यिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके हिमाचल के मंडी जनपद के प्रसिद्ध उपन्यासकार गंगाराम राजी तथा हरियाणा के बलदेव राज भारतीय  एवं साहित्य तथा कला क्षेत्र में नाहन के प्रभात कुमार को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

    समाजसेवा में कुछ अलग पहचान बनाने वाले राजस्थान के डॉ.शरदचंद्र त्रिवेदी, हाब्बन (सिरमौर) की शकुंतला चौहान तथा मूलतः पंजाब से सम्बंध रखने वाले और इन दिनों सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब में सेवारत प्रसूति विज्ञान विशेषज्ञ डॉ.सुधी गुप्ता को सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘हिम-हिमवन्ती’ की उप संपादक पाँवटा साहिब की सरिता गर्ग तथा ‘दिव्य हिमाचल’ के ददाहू से संवाददाता अमित अग्रवाल, चित्रकला के लिए भँगाणी साहिब (सिरमौर) के विशारद सिंह, नाट्यकला के लिए मण्डी की दक्षा शर्मा, पहाड़ी कविता के लिए शिलाई के प्रताप पराशर तथा संगीत के लिए उभरते हुए बाल कलाकार सराहन (हिमाचल) के भाविक शर्मा को सम्मानित किया जाएगा ।

    संगम के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि 64 वे अलकरण समारोह मे यह पुरस्कार राष्टृ स्तरीय समारोह 28 जून 2023 मे दिए जाएगें। उन्होंने चयन किए गए सभी लोगो को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है |

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    भू-जल स्तर को बढ़ाने के सिरमौर जिला में 315.47 करोड़ रुपये

    मई 30, 2023

    नाहन शहर की गलियों में अवैध पार्किंग से पैदल चलना कठिन

    मई 30, 2023

    1.50 करोड़ के दनोई पुल का उदघाटन विक्रमादित्य सिंह ने किया 

    मई 29, 2023

    हिमाचल में भांग की खेती की अपार संभावनाएं: नेगी

    मई 20, 2023

    हिमाचल में सराहां की वृंदा ठाकुर कॉमर्स संकाय में प्रथम

    मई 20, 2023

    हाटी योद्धाओं ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति भवन से जारी हुई यादगार तस्वीरें

    अप्रैल 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    भू-जल स्तर को बढ़ाने के सिरमौर जिला में 315.47 करोड़ रुपये

    मई 30, 2023

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति एम.एस. रत्न श्री रामचंद्र राव ने शपथ ग्रहण की

    मई 30, 2023

    नाहन शहर की गलियों में अवैध पार्किंग से पैदल चलना कठिन

    मई 30, 2023

    1.50 करोड़ के दनोई पुल का उदघाटन विक्रमादित्य सिंह ने किया 

    मई 29, 2023

     स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी पग उठाए: अश्वनी कुमार

    मई 29, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.