HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 15
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»शिमला»हिमाचल ने 977.47 करोड़ के निवेश प्रस्ताव स्वीकृत किए, 3793 लोगों को मिलेगा रोजगार
    शिमला

    हिमाचल ने 977.47 करोड़ के निवेश प्रस्ताव स्वीकृत किए, 3793 लोगों को मिलेगा रोजगार

    संवाददाताBy संवाददाताJuly 14, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 24वीं बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्राधिकरण ने नए उद्योग स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार से सम्बन्धित 18 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। इनमें लगभग 977.47 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है और लगभग 3793 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे जोकि यह दर्शाता है कि आर्थिकी में आए धीमेपन के बावजूद राज्य निवेश को निरन्तर आकर्षित करने में सफल रहा है।

    प्राधिकरण द्वारा मैसर्ज शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (इकाई-दो) को सोलन जिला की नालागढ़ तहसील के उपरला नंगल गांव में पेंट प्राइमर के विनिर्माण, मैसर्ज जेगस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड को सोलन जिला की बद्दी तहसील के दावनी औद्योगिक क्षेत्र में एपीआई के विनिर्माण, मैसर्ज बायोट्रेंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को कांगड़ा जिला की डाडासीबा तहसील के चनौर गांव में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बायोमास पैलेट्स के विनिर्माण, मैसर्ज अंजुश्री लाइफ साईसिंस प्राइवेट लिमिटेड को सोलन जिला की नालागढ़ तहसील के मंझोली औद्योगिक क्षेत्र में एपीआई बल्क ड्रग्स एवं सम्बद्ध उत्पादों के उत्पादन, मैसर्ज मिंटमिस्ट पैट्रो एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर एलएलपी को सोलन जिला की नालागढ़ तहसील के मंझोली औद्योगिक क्षेत्र में इथेनोल के उत्पादन, मैसर्ज क्रायस हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड को सोलन जिला की बद्दी तहसील के मलपुर गांव में दवाओं, कैप्सूल, सॉफ्टजेल कैप्सूल, पाउडर और लिक्विड के उत्पादन, मैसर्ज एआरओ ऑयल्स इंटरनेशनल को शिमला जिला की रोहड़ू तहसील के चाक उकली गांव में सिडार वुड ऑयल के उत्पादन, मैसर्ज एल्यूटेक पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड इकाई-तीन को सोलन जिला की नालागढ़ तहसील के दादी कानियां गांव में एल्यूमीनियम फॉयल स्टॉक एवं एल्यूमीनियम फॉयल शीट, मैसर्ज आरआर केबल लिमिटेड को ऊना जिला की घनारी तहसील, गगरेट के गांव देवनगर में विद्युत पंखों के विनिर्माण, मैसर्ज ऑर्गेनिक लैब्ज़ प्राइवेट लिमिटेड को कांगड़ा जिला के औद्योगिक क्षेत्र कंदरोड़ी में एंटी कैंसर, एंटी टीबी, क्रिटीकल केयर इत्यादि के विनिर्माण, जिला सोलन की तहसील नालागढ़ के किरपालपुर औद्योगिक क्षेत्र के मैसर्स मैडवॉर कैप्स को ईएचजी कैप्स के उत्पादन, जिला सोलन की तहसील नालागढ़ के किरपालपुर औद्योगिक क्षेत्र के मैसर्स फॉरच्यूनर पेपर प्रोडक्ट को कॉरूगेटिड बॉक्स व मोनोकार्टन के उत्पादन, जिला सोलन की तहसील नालागढ़ के किरपालपुर औद्योगिक क्षेत्र के मैसर्स टासमैड इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड को दवाओं व कैप्सूल के उत्पादन, जिला सोलन की तहसील नालागढ़ के औद्योगिक क्षेत्र प्लासरा के मैसर्स एपीजी ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड को कैमिकल आधारित एपीआई उत्पाद बनाने, जिला सोलन की तहसील नालागढ़ के अदुवाल औद्योगिक क्षेत्र के मैसर्स भारत स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड को इथेनॉल, पॉवर जनरेशन फॉर कैप्टिव यूज, डीडीजीएस, कार्बनडाइऑक्साइड के उत्पादन और जिला सोलन की तहसील नालागढ़ के प्लासरा औद्योगिक क्षेत्र के मैसर्स एशकेम ऑरगेनिक्स को एपीआई विनिर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई।

    बैठक में विस्तार प्रस्तावों के अंतर्गत जिला सोलन की तहसील बद्दी के ग्राम टिपरा में मैसर्स माइक्रो सीमलेस को सीमलेस ट्यूब तथा सम्बद्ध इंजिनियरिंग ऑटो कंपोनेंट्स आदि के निर्माण और जिला सोलन की तहसील नालागढ़ के ग्राम थंथेवाल के मैैसर्स इमैक्युल लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को इंजेक्शन और क्लेरिथ्रोमाइसिन लियोफिलाइज्ड पाउडर फॉर साल्यूशन के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।  

    भारत सरकार द्वारा अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे में बीबीएन नोड के अनुमोदन के उपरान्त 1024 एकड़ भूमि को एसआईए (राज्य सरकार और एनआईसीडीसी) द्वारा विकसित किया जाएगा। उद्योग विभाग राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अधिक भूमि अधिग्रहण के प्रयास कर रहा है।

    निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने बैठक का संचालन किया।

    उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव राज्य कर एवं आबकारी ओंकार शर्मा, हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री से नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के प्रतिनिमंडल ने भेंट की

    August 13, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा-शान तिरंगा थीम गीत जारी किया

    August 12, 2022

    कुल्लू में नष्ट किए 5 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ: जय राम ठाकुर

    August 11, 2022

    हिमाचल ने सुनिश्चित किया महिलाओं का सशक्तिकरण: जय राम ठाकुर

    August 10, 2022

    केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस से कांग्रेस और भाजपा में हड़कंप: गौरव शर्मा

    August 9, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    दुर्घटनाएं

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    By संवाददाताAugust 15, 2022

    श्री रेणुका जी: भारी बारिश के चलते ददाहू के साथ लगते चूली गांव में देर…

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022

    थाना कलां में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, परेड की रिहर्सल जारी

    August 13, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    ददाहू के समीप चूली गांव में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

    August 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भाग लिया

    August 14, 2022

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    August 14, 2022

    मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर सराहां में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लेंगे परेड की सलामी

    August 13, 2022
    Recent Comments
    • Hills Post on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Nitika thapa on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • Ashima Kumari on नाहन में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग, 10 अगस्त तक पंजीकरण
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.