HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल विशेष»हिमाचल प्रदेश अंडर-13 फुटबाल टीम का चयन
    हिमाचल विशेष

    हिमाचल प्रदेश अंडर-13 फुटबाल टीम का चयन

    Hills PostBy Hills Postमार्च 13, 20112 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाहन: हिमाचल प्रदेश अंडर-13 फुटबाल टीम का चयन कोलर में किया गया। चयनित खिलाडी 20 मार्च को आल इंडिया फेस्टीवल तमीलनाडू में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन कमेटी में हिम अकादमी हमीरपुर के फुटबाल कोच सुनील शर्मा, जिला उना के फुटबाल कोच सुरेश मान व जिला कांगडा के फुटबाल कोच राज कुमार ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। फुटबाल चयन प्रक्रिया का शुभारंभ बलदेव तोमर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष ने किया।

    चयन प्रक्रिया में प्रदेश के लगभग 70 बच्चों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में चुने हुए खिलाडियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कोलर में आयोजित किया जाएगा साथ ही खेल से जुडे सभी प्रकार के गुर खिलाडियों को सिखाए जाएंगे। दीपक शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ का यह प्रयास है कि फुटबाल खेल को ग्रामीण स्तर पर पहुंचाया जाए, जिससे ग्रामीण स्तर से अच्छे खिलाडी निकाल पाएं। इस अवसर पर संजय शर्मा ने फुटबाल संघ को पूर्ण सहयोग देने की बात कही है तथा कोलर में इस चयन प्रक्रिया व प्रशिक्षण शिविर लगाए जाने पर एचपीएफए के महासचिव दीपक शर्मा का भी आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त सचिव दिनेश चैधरी, फुटबाल कोच नरेंद्र थापा, पुष्पेंद्र सिंह व जितेंद्र सैनी कोषाध्यक्ष जिला फुटबाल संघ उना आदि उपस्थित थे।

    चयनित खिलाडियों में शिमला से अनुज, पारस, कर्ण व आर्यण, सिरमौर जिला से रिषभ व मधुर, कांगडा से दीपक व चंद्र, सोलन से रजत, दीपक व नीतिन, उना से हर्ष व लखविंद्र, हमीरपुर से अक्षय, बिलासपुर से उज्जवल, कांगडा से रवी आदि के अलावा ललित अनुराग, शिवांस व अमुल मोहन को चुना गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023

    सुखविंदर सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री से द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की

    मार्च 29, 2023

    हिमाचल सराय व सदन चंडीगढ़ में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी

    मार्च 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.