HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 17
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»हिमाचल प्रदेश के लोगों ने चुनौतियों को अवसरों में बदला: मोदी
    राष्ट्रीय

    हिमाचल प्रदेश के लोगों ने चुनौतियों को अवसरों में बदला: मोदी

    Hills PostBy Hills PostApril 15, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने संदेश में हिमाचल प्रदेश के लोगों को 75वें स्थापना दिवस की बधाई दी है और कहा है कि यह एक सुखद संयोग है कि 75वां स्थापना दिवस देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में संपन्न हो रहा है। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान राज्य के प्रत्येक निवासी तक विकास का अमृत पहुंचाने का संकल्प दोहराया। एक व्यक्तिगत टिप्पणी में, प्रधानमंत्री ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता को उद्धृत करते हुए इस सुंदर राज्य के मेहनती और दृढ़निश्चयी लोगों के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया।

    1948 में इस पर्वतीय राज्य के गठन के समय की चुनौतियों को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए हिमाचल प्रदेश के लोगों की सराहना की। उन्होंने बागवानी, अपनी आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन, साक्षरता दर, ग्रामीण सड़क संपर्क, नल के पानी और हर घर में बिजली के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने पिछले 7-8 वर्षों में इन उपलब्धियों को आगे बढ़ाने के प्रयासों के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, “जय राम जी के युवा नेतृत्व में ‘डबल इंजन सरकार’ ने ग्रामीण सड़कों के विस्तार, राजमार्ग चौड़ीकरण, रेलवे नेटवर्क की पहल की है, इसके परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं। जैसे-जैसे कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, हिमाचल का पर्यटन नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रहा है।”

    प्रधानमंत्री ने पर्यटन में नई प्रगति तथा स्थानीय लोगों के लिए अवसरों एवं रोजगार के नए अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से महामारी के दौरान कुशल और तीव्र गति से टीकाकरण के बारे में बता कर स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रगति से अवगत कराया।

    प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की पूरी संभावना के द्वार खोलने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अमृत काल के दौरान पर्यटन, उच्च शिक्षा, अनुसंधान, आईटी, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में काम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में घोषित वाइब्रेंट विलेज योजना से हिमाचल प्रदेश को काफी फायदा होगा। उन्होंने कनेक्टिविटी बढ़ाने, वन आच्छादन को बढ़ाने, स्वच्छता और इन पहलों के लिए लोगों की भागीदारी के बारे में भी बताया।

    प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री और उनकी टीम द्वारा विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय कल्याण योजनाओं के विस्तार के बारे में चर्चा की। अपनी बातों को समाप्त करते हुए श्री मोदी ने कहा, “ईमानदार नेतृत्व, शांतिप्रिय वातावरण, देवी-देवताओं का आशीर्वाद और कड़ी मेहनत करने वाले हिमाचल के लोग, ये सब अतुलनीय हैं। हिमाचल में तेजी से विकास के लिए आवश्यक सब कुछ मौजूद है।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया

    May 14, 2022

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की

    May 11, 2022

    प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनास डेयरी संकुल में कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की

    April 19, 2022

    गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    April 16, 2022

    भारत सरकार असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

    April 16, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    By संवाददाताMay 17, 2022

    शिमला: रक्कड़ और कोटला बेहर में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट कार्यालय तथा डाडा सिब्बा में खंड विकास…

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    कांग्रेस 2024 भूल जाए और 2029 की तैयार करेः कंवर 

    May 16, 2022

    मुख्यमंत्री से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भेंट की

    May 16, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    हिमाचल सरकार ने पुलिस भर्ती मामले की जांच सी. बी. आई. को सौंपी

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.