HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»हिमाचल में क्रिसमस तथा नववर्ष के अवसर पर पर्यटकों के लिए लुभावने पैकेज
    राष्ट्रीय

    हिमाचल में क्रिसमस तथा नववर्ष के अवसर पर पर्यटकों के लिए लुभावने पैकेज

    संजीव अवस्थीBy संजीव अवस्थीDecember 16, 20102 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने अपने होटलों में पर्यटकों के लिए क्रिसमस तथा नव वर्ष के अवसर पर विशेष एवं लुभावने प्रबन्ध किए हैं। यह जानकारी राज्य पर्यटन निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक श्री विनीत कुमार ने दी। विशेष समारोह होटल होली डे होम शिमला, पैलेस होटल चायल, पीटरहॉफ शिमला, पाइनवुड बड़ोग, मणीमहेश डलहौज़ी, धर्मशाला तथा मनाली परिसरों में आयोजित किये जायेंगे।

    प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि होटल होली डे होम में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर उपलब्ध विशेष पैकेज में गाला नाईट सम्मिलित होगी। इस दौरान डीजे म्युजिक, डाईन एण्ड डांस, थ्री कोर्स मील्स, हिमाचली, इंडियन, कांटिनेंटल और चाईनीज़ भोजन और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 24 दिसम्बर, 2010 को 8 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि धरोहर होटल पैलेस चायल में भी पर्यटकों को 31 दिसम्बर, 2010 को विशेष पैकेज दिया जाएगा, जिसमें कमरे का किराया, काकटेल ड्रिंक, भोजन और गाला नाईट शो सम्मिलित होगा, जबकि 1 जनवरी, 2011 को यहां इस पैकेज में ब्रेकफास्ट एवं बैड टी दी जाएगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। निगम के मनाली परिसर में क्रिसमस तथा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर तम्बोला/हाउसी, डीजे और लाईव बैण्ड तथा कुल्लू का पारंपरिक नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे।

    उन्होंने कहा कि निगम ने अपने सभी होटलों में 30 प्रतिशत तक विंटर डिस्कांउट की घोषणा की है किन्तु यह छूट 23 दिसम्बर, 2010 से 2 जनवरी, 2011 तक क्रिसमस तथा नव वर्ष के पैकेज के चलते उपलब्ध नहीं होगी। निगम ने 15 दिसम्बर, 2010 से वोल्वो बस सेवा आरंभ की है, जो शिमला से चलकर कालका होते हुए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक जाएगी। इस सेवा से चंडीगढ़ तथा कालका से पश्चिम ऐक्सप्रेस और शताब्दी ऐक्सप्रेस लेने वाले यात्रियांे को लाभ होगा।

    पैकेज, छूट और वोल्वो सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास लिमिटेड की वैबसाईट www.hptdc.gov.in पर तथा निगम के राज्य तथा राज्य से बाहर स्थित सभी विपणन एवं सूचना कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संजीव अवस्थी

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    एसपीओ मानदेय मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा जाएगा: अनुराग ठाकुर

    May 14, 2022

    भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया

    May 14, 2022

    हिमाचल में गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकासः नड्डा

    May 13, 2022

    नड्डा और जय राम ठाकुर ने 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

    May 13, 2022

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की

    May 11, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    खेल

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    By संवाददाताMay 15, 2022

    शिमला: शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने…

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    नाहन के समीप मारकंडा नदी में डूबने से दो की मौत

    May 15, 2022

    करसोग क्षेत्र में 12 करोड़  की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.