एल.आर. इंस्टीट्यूट्स ऑफ फार्मेसी में रक्तदान शिविर संपन्न

Photo of author

By Hills Post

सोलन: एल.आर. इंस्टीट्यूट्स ऑफ फॉर्मेसी द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक आयुक्त नीरजा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर संस्थान की प्रबंध निदेशक शचि सिंह ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अकादमिक निदेशक डॉ. पी. पी. शर्मा, फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने भी इस पहल की सराहना की और विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा की।

शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान किया। यह आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

अंत में संस्थान प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।