ओम आर्या बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ कसौली मंडल के सह-संयोजक

Photo of author

By Hills Post

सोलन: सामाजिक कार्यकर्ता और क्रीड़ा भारती कसौली मंडल के अध्यक्ष ओम आर्या को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ कसौली मंडल का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी की घोषणा प्रकोष्ठ के संयोजक वीरेंद्र मोहन ने की। पिछले छह वर्षों से युवाओं को नशे से दूर रखने और शिक्षा व खेलों से जोड़ने में सक्रिय ओम आर्या ने हाल ही में भाजपा के 1,528 और क्रीड़ा भारती के 700 से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ओम आर्या ने वरिष्ठ पदाधिकारियों पुरुषोत्तम गुलेरिया, विजय ठाकुर, यशपाल ठाकुर और वीरेंद्र मोहन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उनकी मुख्य प्राथमिकता मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना और सहकारिता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना होगी।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।