पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.08 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : सिरमौर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 22 अक्टूबर को थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत यमुना बैरियर के समीप एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसआईयू नाहन की टीम ने गश्त के दौरान क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कूटी (नंबर HP17J4924) को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार व्यक्ति के कब्जे से 04.08 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान दिगुम्बर दुर्गापुरी (पुत्र नंगा राम), उम्र 38 वर्ष, निवासी शिव मंदिर बाई पास बराड़ा, अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के इस तस्करी नेटवर्क के मुख्य स्रोतों और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने के लिए गहनता से आगामी जांच जारी है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।