शिमला: आम आदमी पार्टी ने आज शिमला के संजौली में पार्टी का प्रचार प्रसार किया और जनता को केजरीवाल की नीतियों से अवगत करवाया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा की आम जनता भाजपा की दोगली नीतियों से परेशान है और भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है जिसके चलते आम लोग महंगाई के बोझ से परेशान है तो दूसरी तरफ़ भाजपा अपने चंद दोस्तों को देश का पैसा लुटाने में लगे है। उन्होंने कहा की जनता महंगाई की मार से परेशान है और अपनी आजीविका चलाने के लिए परेशान और हताश व निराश है।

भाजपा ने प्रदेश को सिर्फ बेरोजगारी, निराशा, महंगाई, पेपरों को बेचने और हर बार लीक करने जैसी चीजें दी है जिसे प्रदेश की जनता परेशान है और विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहीं है ताकि भाजपा के खिलाफ वोट करके उन्हें बाहर किया जाए। गौरव शर्मा ने कहा की भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे है और दोनो दलों ने प्रदेश की जनता को सिर्फ मूर्ख बनाया है ताकि सता हासिल करके अपने चहेतों को फायदा दिया जा सके। उन्होंने कहा की कांग्रेस की नीतियों की वजह से आज कांग्रेस देश मैं खत्म हो चुकी है और अब भाजपा भी उसी राह पर है और जनता को लूटने मैं लगी है |

उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी आम जन मानस में अपनी जगह बना चुकी है और प्रदेश की जनता पहली पसंद के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रही है, आगामी विधानसभा चुनावों में जनता आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए उत्सुख है। प्रचार में संघठन मंत्री विजय मटू, संदीप ठाकुर, ममता चंदेल, रमला देवी, रवि दत्त, साहिल ठाकुर, योगेश कुमार, दलीप आजाद, नरेंद्र ठाकुर, विकास, यश शर्मा, गोपाल शर्मा, पिंकी देवी , डा जितेंद्र और अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version