सोलन: वार्ड-14 से पूर्व डिप्टी मेयर से राजीव कौड़ा की माता 76 वर्षीय सुलक्षणा कौड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और 510 मतों के अंतर से भाजपा की मीना को कारारी शिकस्त दी। सुलक्षणा सोलन में दूसरी महिला बनी, जिन्होंने सर्वाधिक अंतर से जीत दर्ज की। ज्ञात रहे कि सुलक्षणा कौड़ा पहले भी नगर परिषद सोलन की पार्षद रह चुकी हैं।

सोलन नगर निगम चुनाव में महिलाओं का दबदबा रहा। सोलन के 17 में से 11 वार्डों पर महिला उम्मीदवार विजयी रही। इनमें वार्ड-1 से नीलम, वार्ड-2 से सुषमा शर्मा, वार्ड-5 प्रियंका पांजा, वार्ड-6 से रेखा साहनी, वार्ड-7 पूजा, वार्ड-9 मीनाक्षी शर्मा, वार्ड-11 सरिता ठाकुर, वार्ड-12 से प्रियंका अग्रवाल, वार्ड-14 से सुलक्षणा, वार्ड 16 से सीमा और वार्ड-17 से अरूणा ठाकुर ने जीत दर्ज की। इसमें तीन महिलाएं तो अनारक्षित वार्ड से पुरूष उम्मीदवारों को हराकर चुनाव जीती हैं। इनमें वार्ड-2 से भाजपा की सुषमा शर्मा, वार्ड-7 से कांग्रेस की पूजा और वार्ड-12 से भाजपा की प्रियंका अग्रवाल ने चुनाव जीते।
इस बार वार्ड-2 से भाजपा की प्रत्याशी सुषमा शर्मा चौथी बार जीत दर्ज की है। नगर निगम बनने के बाद वह पहली ऐसी महिला है, जिसने लगातार दूसरी बार चुनाव में जीत दर्ज की। इससे पहले वह दो बार सोलन नगर परिषद में पार्षद रह चुकी हैं।