रिकांगपिओ: किन्नौर जिला में कोविड -19 के 59 मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि गत दिवस कोविड के 386 सेम्पल आई.जी.एम.सी. शिमला जांच के लिए भेजे गए थे।

जिनकी रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 59 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिनमे 55 व्यक्ति सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.)के मजदूर है तथा 4 व्यक्ति स्थानीय है। ये सभी मजदूर हाल ही में बाहरी राज्यों से जिले के शलखर तथा चांगो आये थे। पॉजिटिव सभी मजदूरों को इनके ठहरने के स्थान पर होम आइसोलेशन किया गया है 54 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version