नाहन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल शिकौर में विद्यालय के कर्मठ एवं समर्पित शिक्षक और भाषा अध्यापक राजेंद्र सिंह के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा मिलकर आयोजित किया गया।

राजेंद्र सिंह 31 अगस्त 2026 को अपनी गौरवपूर्ण शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सरल, सौम्य और सहयोगात्मक स्वभाव हमेशा से विद्यालय परिवार के लिए एक बड़ी प्रेरणा रहा है।
विदाई समारोह के दौरान विद्यालय स्टाफ ने राजेंद्र सिंह के साथ बिताए गए अपने अनमोल अनुभवों को साझा किया और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को याद किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर उनके सम्मान में एक प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया।
विद्यालय परिवार ने उनके अमूल्य योगदान के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आगामी जीवन स्वस्थ, सुखमय, शांतिपूर्ण एवं आनंदमय बीते। समस्त विद्यालय परिवार की ओर से राजेंद्र सिंह को सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की गई।