नाहन : STEPco सिरमौर उत्सव 2026 की चौथी तथा अंतिम सांस्कृतिक संध्या अत्यंत उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ संपन्न हुई। अंतिम सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक कमाल ख़ान के नाम रही, जिन्होंने अपनी संगीतमय और ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद राकेश गर्ग, कपिल मोंटी गर्ग, नरेंद्र तोमर, रुपिंदर ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। अतिथियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन के साथ संध्या का विधिवत शुभारंभ हुआ।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणामों की घोषणा की गई और विजेताओं को सम्मानित किया गया। नृत्य, गायन, वाद्य संगीत, रैप-बैटल, बेबी शो, मॉडलिंग, बॉडी बिल्डिंग और वेट लिफ्टिंग जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट हुनर का प्रदर्शन किया।
डांस प्रतियोगिताओं के एकल जूनियर वर्ग में शुभानी ने प्रथम, निधायती ने द्वितीय और प्रद्युम्न ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में दीपिका प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और पीयूष तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप डांस जूनियर में श्रव्या व शरण्या की जोड़ी प्रथम, इष्टी व लक्षिता द्वितीय और एंजल व गुंजन तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि सीनियर ग्रुप डांस में अभय व रवीना प्रथम, सुमन व सरोज द्वितीय और गुरशिल एवं ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। लोक नृत्य के जूनियर वर्ग में काव्यांशी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और भूमिका तृतीय रहीं, वहीं सीनियर वर्ग में लक्ष्मी ने प्रथम, सपना ने द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
संगीत और गायन की ओपन इंस्ट्रूमेंटल प्रतियोगिता में समद खान प्रथम, मानविक शर्मा द्वितीय और मनन चौहान तृतीय स्थान पर रहे। रैप-बैटल में अयान बदलाान ने पहला, अनुराग ने दूसरा और अभय ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर सिंगिंग में युवान ठाकुर प्रथम, आयरध व मोहित द्वितीय और दित्या तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर सिंगिंग में विकेश पुंडीर प्रथम, राघव द्वितीय और अशप्रीत सिंह तृतीय रहे, जबकि सुपर सीनियर श्रेणी में रंजीत कौर ने प्रथम, नरेश कुमार ने द्वितीय और बाबू राम ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
छोटे बच्चों के बेबी शो प्रतियोगिता में बॉयज कैटेगरी में अयांश प्रथम, काव्यांश द्वितीय और शिवार्थ तृतीय स्थान पर रहे, जबकि गर्ल्स कैटेगरी में मन्नत ने प्रथम, भाविका राणा ने द्वितीय और निध्यति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
युवाओं के आकर्षण का केंद्र रही जूनियर मॉडलिंग प्रतियोगिता में लड़कों की श्रेणी में शिवाय ने Junior Mr. Sirmour का खिताब जीता, जबकि वत्सल गौतम थापा प्रथम रनर-अप और युवराज सिंह राठौर द्वितीय रनर-अप रहे। लड़कियों की श्रेणी में तन्वी ठाकुर Junior Miss Sirmour बनीं, वहीं निहारिका प्रथम रनर-अप और आलिया द्वितीय रनर-अप रहीं। Senior Modeling में लड़कों के वर्ग में अक्षित ने Mr. Sirmour का खिताब अपने नाम किया, जबकि शुभम संधालिया प्रथम रनर-अप और आरुष द्वितीय रनर-अप रहे। लड़कियों के वर्ग में वैभवी शर्मा Miss Sirmour चुनी गईं, वहीं अमीषा नेगी प्रथम रनर-अप और सिमरन शर्मा द्वितीय रनर-अप रहीं।
समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक अजय सोलंकी सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय युवाओं और उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त और पारदर्शी मंच प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर स्टेपको संस्था की ओर से प्रेसिडेंट रजित सिंह कंवर, सचिव वसीम ख़ान, फ़रज़ाना सैयद, गगन सैनी, केतन, राजकुमार, अनीश सैनी, मोनू यादव, राजीव सोढ़ा, गीता कैंथ, काजल बादल, सीमा तथा समस्त स्टेपको टीम उपस्थित रही। STEPco सिरमौर उत्सव 2026 ने एक बार फिर सिरमौर की युवा प्रतिभाओं, कला और सांस्कृतिक विविधता को उजागर करने में सफलता हासिल की।