नाहन के कुछ क्षेत्रों में कल 7 घंटे बत्ती रहेगी गुल

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : शहर के कुछ क्षेत्रों में रविवार को उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र में हुई भारी बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्युत् पोलों को बदलने और लाइनों की आवश्यक मरम्मत व रखरखाव कार्य के चलते विद्युत् उपमंडल नाहन नंबर-1 के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में कल करीब 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत् उपमंडल नाहन-1 के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 सितंबर (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक या कार्य पूरा होने तक बिजली का शट-डाउन लिया जाएगा। इस दौरान जरजा, बनोग, गायत्री मंदिर के समीपवर्ती क्षेत्र, यशवंत विहार और सैन-की-सेर सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प रहेगी।

सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत का यह कार्य और शट-डाउन पूरी तरह मौसम के अनुकूल होने पर ही निर्भर करेगा। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से सहयोग की अपील की है ताकि मरम्मत कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।