नाहन के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : शहर के लाल कोठी, विला राउंड और आसपास के प्रशासनिक व रिहायशी इलाकों में आगामी 25 और 26 अक्टूबर (रविवार और सोमवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीडीओ कार्यालय के समीप नवनिर्मित जीआईएस सब-स्टेशन को चालू करने की दिशा में 33 केवी की नई विद्युत लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। इस बड़े तकनीकी कार्य को सुरक्षित रूप से अंजाम देने के लिए विभाग ने लगातार दो दिनों तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है।

विद्युत विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दोनों दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। इस पावर कट के दौरान क्षेत्र के प्रमुख सरकारी कार्यालय और आवासीय इलाके सीधे तौर पर प्रभावित रहेंगे, जिनमें मुख्य रूप से लाल कोठी, कृषि विभाग कार्यालय , निर्वाचन कार्यालय , गांव ओलीवाला गड्डा, ईवीएम वेयरहाउस , डीआरडीए कार्यालय तथा विला राउंड एवं आसपास के रिहायशी इलाके शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के सभी नागरिकों, व्यापारियों और सरकारी कार्यालयों से सहयोग की अपील की है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली से जुड़े अति-आवश्यक कार्यों को सुबह 10:00 बजे से पहले ही पूरा कर लें, ताकि दो दिवसीय कट के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।