नाहन: खराब राशन और ज्यादा दाम वसूली पर करें सीधी शिकायत, विभाग ने जारी किए नंबर

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला सिरमौर शमशेर सिंह ने जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उन्हें उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त राशन की गुणवत्ता में कमी या निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूले जाने संबंधी कोई शिकायत हो तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 अथवा दूरभाष नंबर 01702-222558 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। विभाग द्वारा शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत उपभोक्ताओं को अनुदानित दरों पर जिले में कार्यरत 380 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को अनुदानित दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा खाद्यान्नों विशेषकर गेहूं के आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा हर माह निगम के थोक गोदामों तथा जिले में कार्यरत 12 आटा मिलों से आटे के नमूने एकत्रित कर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की शिमला स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।