नाहन : शहर के कुछ मुख्य हिस्सों में कल यानी 25 अप्रैल (शनिवार) को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा लाइनों के आवश्यक मरम्मत और रख-रखाव कार्य को पूरा करने के चलते यह कट लगाया जा रहा है।
विद्युत उपमंडल नाहन नंबर-1 के सहायक अभियंता (SDO) संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी कार्य के चलते कल सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप्प रहेगी। इस कट से मुख्य रूप से नाहन शहर के करियर एकेडमी स्कूल, हिमुडा गेट नंबर-2 और जरजा के आसपास का पूरा क्षेत्र प्रभावित होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि मरम्मत और रख-रखाव का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।

विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि यह शट-डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा। यदि मौसम खराब रहता है, तो कार्य को स्थगित किया जा सकता है। एसडीओ ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है ताकि विभाग बिना किसी बाधा के आवश्यक मरम्मत का कार्य समय पर संपन्न कर सके।