नाहन: माता बाला सुंदरी मंदिर चिड़ावली में नवरात्र की दसवीं पर विशेष भंडारे का आयोजन

नाहन : जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध माता बाला सुंदरी मंदिर, चिड़ावली में कल यानी शनिवार को श्रद्धा और उल्लास का संगम देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित होने वाला यह वार्षिक विशाल भंडारा क्षेत्र की पुरानी और गहरी धार्मिक परंपराओं का हिस्सा है।

चिड़ावली में माता बाला सुंदरी के दरबार में हर साल चैत्र और आश्विन, दोनों ही नवरात्रों की दसवीं को विशाल भंडारे की परंपरा निभाई जाती है। इस अवसर पर नाहन और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने और प्रसाद ग्रहण करने पहुँचते हैं। कल सुबह की विशेष पूजा के बाद भंडारा शुरू होगा जो प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा।

मंदिर समिति ने कल होने वाले इस आयोजन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि सभी शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर सकें और भंडारे का लाभ उठा सकें।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे समय पर पहुँचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।