नाहन : शहर के मोहल्ला गोबिन्दगढ़ में एक बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरचरण सिंह पुत्र स्वर्गीय जंगबहादुर सिंह, निवासी मकान नंबर 41/06, नजदीक एम.सी. कॉलोनी (नाहन) ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरुवार, 19 नवंबर को वह अपने रोजमर्रा के कार्य के सिलसिले में अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था।

जब वह मोहल्ला गोबिन्दगढ़ के बीच पहुंचा, तो वहां मौजूद दीप सिंह, बाबू सिंह और मोनटू सिंह ने अचानक उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की और साथ ही उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाना नाहन पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है और मामले की आगामी जांच जारी है।