नाहन: रानी के बाग में आधी रात को बत्ती गुल, SDO संतोष कुमार ने खुद संभाला मोर्चा

नाहन : शहर के रानी का बाग क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बिजली गुल होने से हड़कंप मच गया, लेकिन बिजली बोर्ड के अधिकारियों की मुस्तैदी से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। भीषण गर्मी के इस मौसम में रात करीब 10:30 बजे क्षेत्र की एक फेज की लाइट अचानक चली गई। फील्ड स्टाफ का ड्यूटी समय समाप्त (Off) होने के कारण मौके पर कोई तकनीकी कर्मचारी तुरंत उपलब्ध नहीं था, जिसे देखते हुए SDO संतोष कुमार ने खुद मोर्चा संभालने का फैसला किया।

सूचना मिलते ही SDO संतोष कुमार ने तुरंत लाइनमैन की व्यवस्था की और रात करीब 11:15 बजे खुद उनके साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी देखरेख में फ्यूज लगवाया और बिजली सप्लाई को सुचारू करवाया।

बिजली बहाल होने के महज आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी के कारण फिर से लाइट चली गई। रात के समय भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत देने के लिए SDO संतोष कुमार सूचना मिलते ही दोबारा मौके (मोर्चे) पर पहुंच गए। उन्होंने हार नहीं मानी और रात को करीब 1:00 बजे तक लगातार काम करवाकर बिजली व्यवस्था को पूरी तरह बहाल किया।

गर्मी के इस कड़े मौसम में उपभोक्ताओं की परेशानी को समझते हुए अधिकारी द्वारा खुद रात को फील्ड में उतरकर काम करने की स्थानीय निवासियों ने काफी सराहना की है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed