नाहन: रोटरी क्लब के कार्यक्रम में उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने 15 दिव्यांगों को प्रदान किए कृत्रिम अंग

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन में रोटरी क्लब नाहन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 15 दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग प्रदान किये। उन्होंने रोटरी क्लब नाहन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस पुनीत कार्य से जरूरतमंद व्यक्तियों को आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर प्रदान होगा।

उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा प्रदान किये गए कृत्रिम अंगों से लाभार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त कि की रोटरी क्लब द्वारा इस प्रकार के कार्य भविष्य में भी किये जाएंगे।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, रोटरी क्लब नाहन के प्रधान मनीष जैन, रसीका प्रकाश सहित रोटरी क्लब नाहन के सदस्य उपस्थित थे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।